देवघर संताल एक्सप्रेस:-इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर और फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर ने संयुक्त रूप से आज वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पे फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के कैंपस में 130 प्लांट्स लगाएं गए।जिसके मुख्य अतिथि डीसी विशाल सागर थे।कार्यक्रम की शुरुवात को डीसी के हाथों पहला पौधा लगा कर किया गया साथ ही फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल निरपेंद्र सिंह लिंवाल और लेक्चररल डाॅ श्वेता लिंवाल,इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट अर्चना भगत और सेक्रेट्री कंचन मूर्ति साह , पर्यावरण पुरुष जो प्लांटेशन के मिशाल हैं।पियूष जयसवाल एवम रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य महेश ने अपने हाथों पौधा लगाया साथ ही क्लब की मेम्बर्स सरिता अग्रवाल, रश्मि रंजन, ज्ञानी मिश्रा, मिनी दास, सरिता रानी, प्रीती जयसवाल सभी ने प्लांट्स लगाया
इनर व्हील क्लब पर्यावरण के लिए हमेशा ही प्रयास रत रहता है और आज वर्ल्ड टूरिज्म डे पे इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने 130प्लांट्स लगा कर इस डे को सेलिब्रेट किया जिसमें 90 फलदार प्लांट थे और बाकी छायादार पेड़.. “धरती को बचाना है तो प्लांट्स हमे लगाना है”
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


