देवघर संताल एक्सप्रेस:-16वीं झारखंड राज्य पुलिस प्रतियोगिता 2024जो की खेल गांव में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित था।उसमे झारखंड के सभी प्रमंडल के 8 जोन के खिलाड़ी भाग लिए थे।उसमे संथाल परगना के टीम कब्बड़ी में लगातार 13वां साल सवर्ण पदक जीता।इस में मुख्य रूप से राहुल कुमार चंदन ,अशरफुल अली खान , मोनू,रमन सिंह,राकेश , रंजीत,सौरभ कुमार,चंदन ठाकुर,अवध कुमार,शेष नाथ पासवान खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर ये पदक जीता।कोच की भूमिका में नीलमणि पासवान पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जो की 5 साल से लगातार इस टीम को प्रक्षिशन दे रहे है।इस जीत पे देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह देवघर जिला कब्बड़ी संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने सभी का देवघर आगमन पे पुष्प गुच्छ और सॉल देकर सम्मान देते हुए कहा की ये बहुत गर्व का बात है ये सभी खिलाड़ी देवघर से हीं हैं।खेल के लिए किसी प्रकार का दिक्कत कठिनाई हो तो उसका निवारण किया जाएगा।और तीसरा कबड्डी प्रीमियर लीग जल्द से जल्द कराने की बात कही।
इस मौके पे ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह,राकेश पांडेय,आलोक कुमार ,आशुतोष कुमार उर्फ जिम्मी, प्रकाश भारद्वाज मौजूद थे।ये जानकारी ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने दिया
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


