Author: Santal Express

नई दिल्ली । भारतीय रेल दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। रेल मंत्रालय ने ‘कवच’ नामक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) सिस्टम को तेजी से लागू करने की योजना बनाई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम में बताया कि अगले पांच से छह वर्षों में यह प्रणाली पूरे रेल नेटवर्क पर लागू कर दी जाएगी। वैष्णव ने जोर देकर कहा कि कवच प्रणाली, जो यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली की तरह ही प्रभावी है, अधिक लागत-प्रभावी भी है। कवच को पहली बार 2016 में डिज़ाइन किया गया था और…

Read More

धनबाद । निरसा के इसीएल मुगमा क्षेत्र के श्यामपुर बी कोलियरी के प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा एवं हजारी बाबू गौर रवानी को बीस हजार रूपये रिश्वत लेने के मामले शुक्रवार की देर रात सीबीआई की टीम ने प्रबंधक के आवास से गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से मुगमा स्थित ईसीएल के गेस्ट हाउस में अहले सुबह तक पूछताछ करती रही। इस दौरान पुलिस टीम को प्रबंधक के आवास पर तैनात किया गया था। बताया जाता है कि हरियाजाम कोलियरी से स्थानांतरित होकर श्यामपुर बी कोलियरी आए मो. सलीम से कोलयरी प्रबंधक परवीन…

Read More

कोडरमा । जिले मे चल रहे चौकीदार बहाली दौड़ में शनिवार को दो अभ्यर्थी बेहोश हो गए। बताया जाता है कि लिखित परीक्षा मे पास हुए अभ्यर्थियों की चंदवारा में दौड़ की परीक्षा हो रही थी। चौकीदार बहाली दौड़ के लिए सभी अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1600 मी की दौड़ लगानी थी। इसी बहाली प्रक्रिया में दौड़ लगाने के क्रम में दो अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें प्रशासन और मौके पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मी की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल मे बेहोश हुए युवक और युवती का इलाज चल रहा है।…

Read More

रांची । झारखंड प्रदेश समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा है कि हेमंत सरकार ने आंगनवाड़ी सेविका- सहायिका को धोखा दिया है। हेमंत सरकार के 27 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 23 सितंबर को आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका के रैली में गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका को संबोधित करते हुए कहा था की 27 अक्तूबर के कैबिनेट के बैठक में आप लोगों को खुशखबरी मिल जाएगी। लेकिन कैबिनेट में ऐसा कुछ…

Read More

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने साउथ सिनेमा में दमदार डेब्यू किया है। हाल ही में जाह्नव की फिल्म ‘देवरा’ रिलीज हुई थी। उन्होंने साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ अपने डेब्यू से सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में थे। स्क्रीन पर जाह्नवी की खूबसूरती देखकर उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मंत्रमुग्ध हो गए। फिल्म देखते हुए सोशल मीडिया पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। जाह्नवी कपूर बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। फिलहाल दोनों को अक्सर इवेंट्स, फंक्शन, पार्टियों में साथ देखा जाता है। उन्होंने यह भी…

Read More

एक बार फिर बच्चन परिवार चर्चा में है। अभिषेक-ऐश्वर्या में अनबन, ऐश्वर्या और आराध्या की बच्चन परिवार से दूरी सोशल मीडिया पर नेटिज़ेंस देख रहे हैं। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, साथ में बेटी आराध्या होती है। हाल ही में एक महिला पत्रकार ने ऐश्वर्या से आराध्या को लेकर सवाल पूछा। ऐश्वर्या ने भी इसका सीधा जवाब दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ हाल ही में अबू धाबी में हुए आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचीं। इस मौके पर मीडिया के सामने पोज देने के बाद एक महिला पत्रकार ने उनसे आराध्या के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की।…

Read More

-शहबाज शरीफ को जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर कड़ी फटकार -तीखी प्रतिक्रिया,यूएन में ‘जवाब देने के अधिकार’ का इस्तेमाल किया -भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद का परिणाम भुगतना पड़ेगा -ओसामा की दी पनाह, दुनियाभर में आतंकवादी घटनाओं में हाथ न्यूयॉर्क । भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की आम बहस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर करारा जवाब दिया है। भारत ने इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपने ‘जवाब देने के अधिकार’ का शुक्रवार को इस्तेमाल किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने…

Read More

मुंबई । केंद्रीय खुफिया एजेंसी की ओर से मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों और धार्मिक स्थलों के साथ संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी है कि देश की आर्थिक राजधानी एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। इसी पृष्ठभूमि में मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और शहर में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही आने वाले नवरात्रि पर्व को देखते हुए प्रसिद्ध मंदिरों की…

Read More

पटना । बिहार में दरभंगा जिले के काकरघाटी-शीशो नई रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक लाइन पर ट्रायल के दौरान ट्रेन के इंजन से कटकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गोपालपुर गांव के पास की है। मरने वाली तीनों महिलाएं गोपालपुर गांव की निवासी थीं और आपस में रिश्तेदार (गोतनी) थीं। नवनिर्मित दरभंगा बाईपास स्टेशन पर देर रात ट्रेन के इंजन से स्पीड ट्रायल किया जा रहा था। तीनों महिलाएं रेल पटरी के पास शौच कर रही थीं। इसी बीच स्पीड ट्रायल कर लौट रहे रेल इंजन की चपेट में तीनों महिलाएं आ गईं, जिससे वे दुर्घटना की…

Read More

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में शनिवार को एक बार फिर तेजी का माहौल बना हुआ है। सोने के भाव में आए उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 77,610 रुपये से लेकर 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,160 रुपये से लेकर 71,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मजबूती आई है। इस तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…

Read More