Author: Santal Express

साहिबगंज । जिला उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर आगामी पर्व को देखते हुए व भीड़भान से निजात पाने को लेकर शहर के मुख्य मार्ग में खुले आसमान के नीचे मीट मछली मुर्गा दुकान अब नही लगेगा उक्त बाते नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने कही। उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार सदर एसडीओ अंगरनाथ स्वर्णकार के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के घाट रोड, कुलीपाड़ा रोड, बादशाह चौक, सब्जी मंडी, जिरवाबाड़ी पेट्रोल पंप समीप मुख्य मार्ग में खुले आसमान के नीचे मछली, मुर्गा, मीट दुकानदारों को हटाकर गोराबाड़ी हटिया परिसर में एक जगह सिफ्ट कराया गया। वही बादशाह चौक…

Read More

साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी कमेटी की ओर से नगर अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में साहिबगंज नगर के पूर्वी फाटक पर स्थित शहीद वीर स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा ने स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुष शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने महापुरुष के भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला। कहा कि सभी को महापुरुषों के बताए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री गौतम यादव, नगर अध्यक्ष संजय पटेल नगर, महामंत्री संतोष चौधरी, गौतम पंडित,…

Read More

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना शेखर सुमन देवघर ।  भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा देवघर पहुंचे। यहां पर उन्होने ने केकेएन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। परिवर्तन यात्रा में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी शामिल हुए। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हेमंत सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो, राजद और अन्य दल की सरकार है। जो तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के आधार पर राज्य को चला रही है।…

Read More

लोगों से की राहत शिविरों में आने की अपील साहिबगंज। उपायुक्त हेमन्त सती ने जिला में गंगा नदी के बढते जलस्तर को देखते हुए शनिवार को दियारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एवं कोशी नदी से 6,81,639 लाख क्यूसेक जलश्रय किये जाने से गंगा नदी में तीव्र गति से जलस्तर बढ़ेने की संभावना के बीच डीसी ने डियारावासियों से अपने घरों को छोड़ प्रशासन के बनाये राहत शिविरों में आश्रय लेने की अपील की। डीसी ने छोटा रामपुर दियारा, कारगिल दियारा व हरिप्रसाद का दौरा कर लोगों से बातचीत की। उपायुक्त ने बताया…

Read More

साहिबगंज । मालदा रेल मंडल अंतर्गत दुर्गा पूजा, दीपावली, काली पूजा व छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने मालदा साहिबगंज होकर मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चला रही है। जिसका नोटिफिकेशन रेलवे ने जारी किया है। ट्रेन नंबर 09028 पांच अक्टूबर, 12, 19, 26 अक्टूबर, 02, नवंबर 9, 16, 23 व 30 नवंबर को कुल नौ ट्रीप मालदा से साहिबगंज होते हुए बांद्रा टर्मिनल मुंबई जाएगी। वही मुंबई बांद्रा टर्मिनल से 02 अक्टूबर, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 06 नवंबर, 13, 20 व 27 नवंबर को मालदा के लिए नौ ट्रीप चलेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन मालदा और बांद्रा…

Read More

नई दिल्ली । इस साल दीपावली के पहले ही देश में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) से मूल्य में कटौती का तोहफा मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट और सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां के मुनाफे में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने भी कहा था कि अगर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कुछ और समय तक निचले स्तर पर स्थिर बनी रही, तो भारत में ऑयल मार्केटिंग…

Read More

गिरिडीह । राज्य पुलिस की आत्म समर्पण नीति नई दिशा-नई पहल के तहत शनिवार को भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली और दस लाख के इनामी 70 वर्षीय सदस्य राम दयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ नीलेश दा उर्फ अमर दा ने गिरिडीह में डीआईजी सुनील भास्कर और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। न्यू पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में एक बड़े कार्यक्रम में पीरटांड़ थाना इलाके के पिपराडीह गांव के इस इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने सरेंडर किया। इस दौरान डीआईजी और एसपी के साथ सीआरपीएफ कमांडेंट डीएस भाटी और एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार, एसडीपीओ सुमित…

Read More

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी तैयारियों का रिव्यू करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार और शनिवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराने से पहले यहां की स्थिति का जायजा लेगा। इसके बाद आयोग तय करेगा कि इन दोनों राज्यों में चुनाव कब कराए जाएं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों राज्यों के लिए दिवाली के बाद चुनावों का ऐलान हो सकता है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की काउंटिंग के बाद किसी भी…

Read More

नई दिल्ली । वर्तमान दौर में तरक्की के साथ-साथ अकेलापन भी जिंदगी में जगह बना रहा है। एक समय था जब घर लौटने पर दोस्तों या परिवार के साथ कुछ समय बिताना जीवन का हिस्सा होता था, लेकिन आज के दौर में यह खुशी कम होती जा रही है। अकेलापन न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अकेलापन तनाव, चिंता, नींद की कमी और भूख में कमी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। यही…

Read More

नई दिल्ली । भारत में हर दूसरा युवा हार्ट अटैक की समस्या को लेकर चिंतित है। सवाल यह उठता है कि वे अपनी जीवनशैली में कौन से बदलाव कर सकते हैं ताकि हार्ट अटैक से बचा जा सके। विशेषज्ञ बताते हैं कि हार्ट अटैक की मुख्य वजह ब्लड फ्लो का कम होना या अवरुद्ध होना है, जो कोरोनरी धमनियों में वसा और कोलेस्ट्रॉल के जमाव के कारण होता है। इस जमाव को चिकित्सकीय भाषा में ‘प्लाक’ कहा जाता है, जो धमनियों को संकीर्ण कर देता है और इससे ब्लड फ्लो में कमी आती है। युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों…

Read More