Author: Santal Express

रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के थड़पखना स्थित एक धार्मिक स्थल के पास रविवार को प्रतिबंधित मांस मिलने का मामला उजागर हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहा। बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल के पास एक बोरे में बंदकर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस को फेंक दिया। जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी हुई, लोग मौके पर जुटने लगे और देखते ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया। साथ ही इस मामले में…

Read More

बसंतराय संवाददाता (गोड्डा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीचक गांव में संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता हुआ महिला का शव पाया गया। उक्त मामले में अहले सुबह बताया गया कि एक विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूलकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घटना की खबर जैसे ही आसपास के लोगो को मिली गांव में अफरातरफी मच गई और मृतिका को देखने के लिए घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मृतिका का नाम गायत्री देवी, उम्र करीब 28 वर्ष बताया जा रहा है। बताया गया कि मृतिका की शादी करीब 5 वर्ष पहले वर्ष 2019…

Read More

महागामा : प्रखण्ड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के कला डुमरिया गांव की विवाहिता सरस्वती देवी, 28 वर्ष की मृत्यु दिल्ली सोनीपत के तीन मंजिला इमारत से गिरने से हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी 2018 में बिट्टू रविदास के साथ हुई थी जो बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत बुद्धू चक गांव का रहने वाला है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी दिल्ली के सोनीपत में रहते थे। पति मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। बीते बुधवार की रात्रि पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं इस घटना के संबंध…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा) — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा जन विश्वास यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने किया। इस क्रम में जामदेही,महुलबना आदि पंचायत में जनविश्वास यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाकपा के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने कहा कि 25 सितंबर से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य गठन 24 वर्ष हो गया,बहुत सरकार आए गये लेकिन आज भी झारखंड के मुलवासी एवं दलित आदिवासी शोषण के शिकार हो रहे हैं। कहा कि वर्तमान…

Read More

गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों की लागत से बनने वाले विभिन्न योजनाओं का पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने शनिवार को शिलान्यास किया। वहीं विधायक प्रदीप यादव के द्वारा पथरा चौक पर करोड़ों की योजना का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर चौतरफा निशाना साधा। उन्होंने पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। उक्त योजनाओं में 41 करोड़ की लागत से पथरा मोड़ से लाठीबाड़ी चौक तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं 99 लाख रुपए की लागत से एनएच मुख्य सड़क से पंदाहा तक सड़क…

Read More

जामताड़ा : महाविद्यालय जामताड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को महाविद्यालय परिसर में कायाकल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ अर्थात घर में व्यर्थ पड़ी वस्तुओं से कुछ उपयोगी वस्तु बनाने की प्रतियोगिता। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के सदस्य में महाविद्यालय के प्रोफेसर नीलम कुजूर, प्रोफेसर महादेव चंद्र यादव, डॉक्टर जी एस गिरी, डॉक्टर मालती माझी एवं डॉक्टर वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इन सभी मंडली के सदस्यों द्वारा छात्र – छात्राओं के किए हुए कार्यों की सराहना की गई एवं उन्हें…

Read More

जामताड़ा : शनिवार दोपहर को जिला उत्पाद कार्यालय में घमासान मचा हुआ था। हो हल्ला  इतना ज्यादा की कोर्ट कचहरी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पता चला कि जिलेभर में संचालित शराब के ठेकों को चलाने वाले मानदेय कर्मी अपने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर हंगामा मचा रहे हैं। आपको बता दें कि जिलेभर में संचालित सभी 36 सरकारी शराब दुकानों में आर के मेन पावर सप्लाई कंपनी के द्वारा स्थानीय युवकों को बिक्री हेतु कम पर लगाया गया है। अभी इन कर्मचारियों का 2 महीने का वेतन बकाया है। शनिवार को जब कंपनी के प्रतिनिधि…

Read More

कौन गठबंधन किस पर पड़ रहा है भारी ! राज्य और राजनीति  चंदन मिश्र  झारखंड में जब से विधानसभा के चुनाव की दस्तक पड़ी है, सियासी दल भी मतदाताओं को लुभाने की हर कोशिश में जी जान से जुट गए हैं। प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में परिवर्तन यात्रा शुरू की है। परिवर्तन यात्रा पहले सभी पांच प्रमंडलों में आयोजित की गई। उसके बाद हर प्रमुख शहरों में भी यात्रा निकाली गई। अब यह यात्रा कस्बों और छोटे शहरों की ओर रुख कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति ने मइयां सम्मान यात्रा शुरू की…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-शनिवार को नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी का देवघर आगमन हुआ। देवघर पहुंचने के बाद वह तपोवन रोड स्थित नरेंद्र मोदी विकास मिशन के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत अंग वस्त्र ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। साथ ही संगठन का विस्तार कर मजबूत बनाने की दिशा में तन मन धन से कार्य करें। मौके पर नरेंद्र मोदी…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:- रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर में भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बारहवां दिन कालेज परिसर में सफाई कार्यक्रम चलाया गया। इसके पश्चात हेल्थ और हाइजीन for महिला का आयोजन किया गया । इसमें शहर के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिसमें डॉ अर्पिता गांधी, डॉ भारती रंजन, डॉ सिम्मी, डॉ ऋचा, डॉ भारती सिंह ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया। सभी डॉ ने छात्राओं को स्त्री रोग के बारे में जानकारी दीं तथा सम्बंधित बचाव…

Read More