बसंतराय संवाददाता (गोड्डा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीचक गांव में संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता हुआ महिला का शव पाया गया। उक्त मामले में अहले सुबह बताया गया कि एक विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूलकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घटना की खबर जैसे ही आसपास के लोगो को मिली गांव में अफरातरफी मच गई और मृतिका को देखने के लिए घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मृतिका का नाम गायत्री देवी, उम्र करीब 28 वर्ष बताया जा रहा है। बताया गया कि मृतिका की शादी करीब 5 वर्ष पहले वर्ष 2019 में बसंतराय थाना क्षेत्र के मेदनीचक गांव में हुआ था। मृतिका के पति का नाम बिरंद्रे यादव है। वहीं ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप कुमार, एसआई रौशन कुमार के साथ अन्य पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया, साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतिका के पिता ने थाना में आवेदन देकर हत्या का आरोप अपने ही दामाद बिरेंद्रे यादव और उसके भाई पर लगाया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


