महागामा : प्रखण्ड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के कला डुमरिया गांव की विवाहिता सरस्वती देवी, 28 वर्ष की मृत्यु दिल्ली सोनीपत के तीन मंजिला इमारत से गिरने से हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी 2018 में बिट्टू रविदास के साथ हुई थी जो बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत बुद्धू चक गांव का रहने वाला है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी दिल्ली के सोनीपत में रहते थे। पति मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। बीते बुधवार की रात्रि पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं इस घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि घटना के दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद विवाहिता ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। घटना के बाद महिला को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां विवाहिता का उपचार कर उसे घर लाया गया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद विवाहिता के शव को सोनीपत से एम्बुलेंस से गोड्डा के कला डुमरिया गांव लाया गया। वहीं घटना के संबंध में मृतक युवती के माता-पिता ने अपने ही दमाद बिट्टू दास पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पति शराब पीकर अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था और उन लोगों से फोन पर बातचीत भी नहीं करने देता था। दामाद बेटी को कमरे में बंद रखता था। घटना के दिन दोनों के बीच झगड़ हुआ था, इस दौरान बेटी के साथ मारपीट भी किया गया था। इसकी जानकारी बेटी ने फोन कर दी थी। वहीं महिला का शव गांव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


