Author: Santal Express

गोड्डा : बलबड्‌डा थाना अंतर्गत शनिवार देर रात एंटी क्राईम चेकिंग के दौरान 02 साईकिल पर एक-एक बोरा लादकर बलबड्‌डा से छगराहा की ओर ले रहे दो व्यक्तियों को रूकने का ईशारा किया गया लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। जिसके बाद दोनो व्यक्तियों को पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पुछताछ तथा बोरे में लदे सामान की जाँच की गई तो उसमें कुल 04 पेटी अँग्रेजी शराब पाया गया जिसे विधिवत् जप्त किया गया तथा सुसंगत धाराओं के अंतर्गत बलबड्‌डा थाना कांड संख्या 43/2024 दर्ज कर दोनों प्राथमिकी अभियुक्त मंगल बास्की एवं राजु उर्फ राजीव बेसरा…

Read More

जामताड़ा : रविवार को एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने हेतु केंद्रीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। आहूत बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य के सभी अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त  एवं पुलिस अधीक्षक  ने केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए जनप्रतिनिधियों आदि से प्रखंडों/निकायों में लगने वाले पूजा पंडालों, विधि व्यवस्था के समुचित प्रबंधन, अफवाहों पर रोक लगाने, यातायात…

Read More

जामताड़ा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ नंबर 333 में बूथ कार्यकर्ता विक्रांत सिंह एवं बेबी पासवान के नेतृत्व में  आयोजित किया गया। मौके पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश को संबोधित करते है इसी निमित्त आज पूरे देश के बूथों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा मन की बात का कार्यक्रम को आयोजित कर ग्रामीणों के बीच में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बातों को सुना रहे हैं। जिसके…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) । वीगत सात सालों से नाला विधानसभा क्षेत्र में डॉ विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी विभिन्न सामाजिक कार्य कर जरुरतमंदों को सेवा प्रदान कर रही है। क्षे़त्र के गरीब तथा असहाय परिवार के बेटा-बेटी के उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, असाध्य रोग से पीड़ित लोगों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता करते आ रहे है। आज नाला विधानसभा से लेकर दिल्ली तक विभिन्न कार्यक्षेत्र में डॉ विशेश्वर खॉ वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य जुड गये है। उक्त वाते सोसाइटी के अध्यक्ष रथीन्द्र नाथ घोष ने रविवार को कुंडहित सिचांई परिसदन में गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने तथा असाध्य…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । रविवार को कुंडहित जैन मंदिर में अष्ट प्रतिगमन पर पूजा अर्चना के साथ पारणा का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन समुदाय के महिला-पुरुष सुबह मंदिर में भगवार महावीर की स्नान आदि कर पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के बाद भगवान महावीर को भोग चढ़ाया गया। वही पूजारी बीरेन्द्र नाथ मंडल मंटु माजि ने बताया सराक उत्कर्ष अभियान के तहत जैन मंदिर में आठ दिवसीय पर्युषण धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। यह धार्मिक अनुष्ठान राज परिवार द्वारा आयोजन किया जाता है। इस साल भी राज परिवार द्वारा आयोजन किया गया था। रविवार को पर्युषण…

Read More

नई दिल्ली । दहेज प्रताड़ना के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महिला द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ दायर किए गए मुकदमे को खारिज कर दिया और कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप स्पष्ट नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में उसने क्रिमिनल प्रोसिजर का गलत इस्तेमाल किया और ससुराल वालों को प्रताड़ित करने के लिए गलत नियत से दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। महिला ने अपनी सौतेली सास, सौतेले देवर और ससुर आदि के खिलाफ इस मामले में दहेज प्रताड़ना और धमकी का केस दर्ज कराया था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले के फैसले का…

Read More

रांची । रांची की चुटिया थाना पुलिस ने शहर में मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अभय सिंह और बिट्टू, राजा सिंह और अभिषेक पाठक शामिल हैं। तीनों अपराधी चुटिया के रहने वाले हैं। इनके पास से छिनैती के 18 मोबाइल फोन ब्रांड किये गए है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 28 सितंबर को चुटिया निवासी विक्रम कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था । दर्ज मामले में बताया गया था कि सिटी सेन्टर के पास…

Read More

पलामू । जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर में शनिवार रात फ़ोन पर धमकी देने के 3 घंटे बाद एक ठेकेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। कार्बाइन से गोली चलाई गई। घटना के पीछे टेंडर विवाद सामने आया है। इस संबंध में रविवार की अपराह्न तीन बजे नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि हनुमान नगर में रहने वाले व तरहसी थाना क्षेत्र के पसहर कसमार के मूल निवासी राघवेंद्र सिंह को उनके मोबाइल पर बैरिया के राकेश सिंह ने शनिवार देर शाम 7.30 बजे फोन किया। बातचीत करते हुए डाले गए…

Read More

रामगढ़ । जिले के सिरका कौवाबेड़ा गांव में रविवार को एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की दामोदर नदी में डूबकर मौत हो गई। नहाने के दौरान ही उनका पैर फिसला और वे गहरी नदी में चली गईं। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों बहनों की जान चली गई। इनमें एक 15 वर्षीया छाया प्रजापति और दो सगी बहनों में 10 वर्षीया सिमरन प्रजापति तथा 8 वर्षीया संध्या प्रजापति हैं। घटना के बारे में लड़कियों के पिता बबलू प्रजापति और अनिल प्रजापति ने कहा कि उनकी बच्चियां घर से निकलकर नदी की तरफ चली गईं। नदी में नहाने…

Read More

जमशेदपुर। मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विकास गुप्ता के रूप में की गयी है। घटना दरभंगा डेयरी के पास मानगो-डिमना रोड पर हुई। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घायल विकास को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली विकास की गर्दन में लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उलीडीह और मानगो थाना की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस ने…

Read More