सोमनाथ । गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में जिला प्रशासन ने अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। सोमनाथ मंदिर और सर्किट हाउस क्षेत्र के पीछे की नौ अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने 150 लोगों को हिरासत में लिया और 1,400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया। सोमनाथ मंदिर और सर्किट हाउस के पीछे असामाजिक तत्वों की ओर से कई अतिक्रमण किए गए थे। हमने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया है। हमने 1,400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है और लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । महिलाओं को हार्मोनल सुरक्षा के चलते युवा अवस्था में हार्ट अटैक का खतरा कम ही रहता है। यह अलग बात है कि मेनोपॉज के बाद यह खतरा पुरुषों के बराबर हो जाता है। यहां चिंता की बात यह है कि अब यंग महिलाओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से देखने को मिल रहे हैं, जिसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली, स्मोकिंग और बढ़ता स्ट्रेस है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वर्तमान में हार्ट डिजीज केवल पुरुषों की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि महिलाओं में भी यह तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों…
नई दिल्ली । ज्यादातर लोग आज अपनी नींद को नजरअंदाज करते जा रहे हैं। इस वजह से आज अनेक स्वास्थ्य समस्या से लोग जूझ रहे हैं। काम की व्यस्तता, देर से घर लौटना और सुबह जल्दी उठना, इन सभी कारणों से लोग अपनी नींद के साथ समझौता करने को मजबूर हो रहे हैं। यह न केवल मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर परिणाम ला सकता है। देर से सोने के कई नुकसान हैं। अध्ययन बताते हैं कि नींद की कमी से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तनाव और चिंता…
इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी गई यात्री ट्रेन कानपुर । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर जैसी कोई चीज मिलने से हड़कंप मच गया। इसे देखते हुए गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशनों के बीच में इंमरजेंसी ब्रेक लगाकर यात्री ट्रेन को रोक दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को एक यात्री ट्रेन के चालक ने गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशनों के बीच रेल पटरियों पर सिलेंडर जैसी वस्तु देखा तो ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया। इस बारे में जानकारी दे रहे अतिरिक्त महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी ने कहा, कि यह घटना तब हुई जबकि…
पटना /काठमांडू । नेपाल और बिहार में हुई बारिश से उत्तर बिहार के 12 जिलों की करीब 16 लाख आबादी प्रभावित है। हालांकि सोमवार सुबह सुपौल जिले के वीरपुर स्थित कोशी बराज के सभी 56 फाटक को बन्द कर दिया गया। जिससे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। यह बीते चार दिनों से खुला हुआ था। बीते 24 घंटे के दौरान कोसी-सीमांचल में बाढ़ के पानी में डूबने से 06 लोगों की मौत हो गई है। कोसी बराज का फाटक खोले जाने के तीसरे दिन रविवार-सोमवार को मध्य रात्रि दरभंगा जिले में किरतपुर प्रखंड के…
रांची । रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर इलाके में पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है । इसी क्रम में शहर के कचहरी चौक के पास संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष आकर्षक काल्पनिक मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है। पंडाल को बनाने में कई दिनों से बंगाल के कारीगर लगे हैं। कपड़ा, फाइबर, फोम आदि का इस्तेमाल कर पंडाल निर्माण किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 55 फीट और चौड़ाई 46 फीट है। क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज वर्मा ने सोमवार को बताया कि पंडाल के अंदर बन रहे राजदरबार में मां दुर्गा…
नई दिल्ली । फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिया जाएगा। सोमवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया में जानकारी साझा करते घोषणा कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने उन्हें यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उन्हें 8 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा।
पटना । पिंडदान कराने के लिए राजस्थान से गया जा रही बस सासाराम में साेमवार काे दुर्घटनाग्रस्त हाे गयी। घटना में तीन यात्रियों की मौके पर माैत हाे गयी, जबकि कई घायल हैं। बस में सवार लाेग राजस्थान के जलावर जिला के कोटरा गांव से पिंडदान करने गया जा रहे थे। इस दौरान सासाराम में चेनारी के सबराबाद में एनएच के पास खड़ी ट्रक में बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बस सवार तीन लोगों की मौत जबकि आठ महिला सहित 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। मृतकाें में गोवर्धन…
कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को पूर्व विवादास्पद प्रिंसिपल संदीप घोष के दो मोबाइल फोन और दो लैपटॉप से ‘प्रभावशाली लोगों से गठजोड़’ के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार, मोबाइल फोन और लैपटॉप के अलावा संदीप घोष के कार्यालय में स्थित डेस्कटॉप और वहां से जब्त किए गए कागजी दस्तावेजों से भी इसी तरह के सुराग मिले हैं। अब तक की जांच में एक तीनस्तरीय गठजोड़ सामने आया है। पहले स्तर में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिन्होंने संदीप घोष को…
नई दिल्ली । जेमिमा रोड्रिग्स के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को दुबई के आईसीसीए 2 ग्राउंड पर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को 20 रन से हरा दिया। बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद, भारतीय टीम मुश्किल में पड़ गई, जब शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गईं। हेली मैथ्यूज (4/17) ने शुरुआत में ही दो विकेट लेकर भारत को मुश्किल में डाल दिया। भारतीय टीम केवल 23 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन यहां से जेमिमा…



