संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही माइनिंग इंस्पेक्टर को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जिला खनन टास्क…
Author: Santal Express
पाकुड़ । झारखंड युवा सदन 4.0 में तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए पाकुड़ जिला के ईलामी गांव के सरफराज आलम और शाहबाज हुसैन। इस वर्ष 27 सितंबर से 29 सितंबर तक तीन दिवसीय युवा सदन के कार्यक्रम में विधायक का नेतृत्व किया और सदन में महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में भाग लिए। इस बार झारखंड युवा सदन 4.0 में मानव तस्करी रोकथाम विधेयक बिल का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सदन में चर्चा हुआ। इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष की तरफ से सरफराज आलम ने अपनी बात रखी जबकि विपक्ष की तरफ से शाहबाज हुसैन को बात रखने का…
अमड़ापाड़ा (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा बिसनपुर में एक दुखद घटना घटी। घर जमाई चुड़का मरांडी का निधन हो गया। स्थानीय पुलिस को सूचित किए जाने के बाद, तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस निरीक्षक अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि घटना की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन अगर परिजनों द्वारा आवेदन दिया जाता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ के मशहूर समाज सेवी लुत्फ़ल हक को दुबई के पांच सितारा होटल में वर्ष का सबसे प्रेरणादायक सामाजिक कार्यकर्ता का अवार्ड से नावाजा गया है।श्री हक को बतौर चीफ गेस्ट यूनाइटेड अरब एमीरेट्स के पूर्व मंत्री डॉक्टर मोहम्मद सईद अल किंदी,भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु,बिहार के केबिनेट मंत्री अशोक चौधरी,दुबई के अध्यक्ष एवं सी ई ओ चेम्बर मोहम्मद अली रशीद लूटाह एवं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने अपने हाथों से सम्मानित किया है।अतिथियों ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना कीअतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा की भारत…
मुंबई । लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक पॉपुलर किरदार पलक सिंधवानी के कारण अब विवादों में घिर गया है। हाल ही में खबर आई है कि शो के प्रोडक्शन हाउस, नीला फिल्म प्रोडक्शंस, ने पलक सिंधवानी को एक लीगल नोटिस भेजा है। पलक, जो शो में सोनू भिड़े का किरदार निभा रही हैं, पर मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच का आरोप लगाया है। नोटिस में कहा गया है कि पलक ने एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट कॉन्ट्रैक्ट के नियमों का उल्लंघन किया है, जिससे शो और प्रोडक्शन कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, पलक को बिना सहमति…
नई दिल्ली । क्या आपको पता है कि सेफ्टी के मामले में 5 स्टार रेटिंग वाली कारें सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ग्लोबल एनकैप ने इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), और ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब रुपए 8 लाख है। महिंद्रा की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इसमें 6 एयरबैग, एबीएस,…
नई दिल्ली। हाल ही में टाटा टियागो ईवी ने इस क्षेत्र में धूम मचाई है। यह कार विशेष रूप से दैनिक यात्रा करने वालों के लिए एक किफायती विकल्प साबित हो रही है। टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत रुपए 7.99 लाख से लेकर रुपए 11.49 लाख तक है, और यह दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में फुल चार्ज पर 250 किमी और टॉप वैरिएंट में 315 किमी की रेंज मिलती है। टॉप वैरिएंट में 24केडब्ल्यूएच की बैटरी है, जो औसतन पब्लिक चार्जिंग कॉस्ट रुपए 18 प्रति किलोवाट-घंटा के हिसाब से लगभग रुपए 450 में फुल चार्ज…
रांची । मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले झारखंड आंदोलनकारियों को पुलिस ने कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास रोक दिया। सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग जिलों से आये आंदोलनकारी सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। मुख्यमंत्री आवास के पास सिटी एसपी, एसडीएम, एडीएम और कई डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि झारखंड आंदोलनकारी की मान्यता के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, राजकीय मान-सम्मान के साथ अलग झारखंडी पहचान, बेटे-बेटियों को रोजी रोजगार व…
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टेस्ट टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि उनका शरीर अब पांच दिवसीय मैचों को नहीं झेल सकता है। पार्थिव के अनुसार हार्दिक लाल गेंद से अभ्यास इसलिए करते दिखे हैं क्योंकि उस समय उनके पास सफेद गेंद उपलब्ध नहीं थी। साथ ही कहा कि अगर टेस्ट में चयन के लिए उनके नाम पर विचार होता भी है तो भी पहले उन्हें कम से कम एक प्रथम श्रेणी मैच खेलने को कहा जाना चाहिये। हार्दिक ने…
पटना । बिहार में पहली बार एशियन महिला हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन इसी साल नवंबर में होगा। ये प्रतियोगिता पटना के राजकीय खेल अकादमी-सह-खेल परिसर में 11 से 20 नवंबर तक होगी। जिसके लिए तैयारियां शुरु हो गयी हैं। इसी को लेकर हॉकी इंडिया टीम की उच्च स्तरीय टीम ने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात नियंत्रण और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी ली। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिससे टूर्नामेंट का…



