Author: Santal Express

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री आतिशी समेत दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने सोमवार सुबह दिल्ली में सड़कों का निरीक्षण शुरू कर दिया। एक हफ्ते तक सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा। दीपावली तक दिल्ली की पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाली 1400 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कार्य का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार सुबह ओखला औद्योगिक इलाके में पीडब्ल्यूडी की सड़कों का निरीक्षण किया। आतिशी ने कहा कि दो दिनों तक अरविंद केजरीवाल और उन्होंने दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण किया और पाया कि सड़कों की हालत बहुत खराब है। अरविंद…

Read More

बेरुत । हिज्बुल्लाह के खिलाफ व्यापक अभियान को अंजाम देते हुए इजराइल ने सोमवार तड़के लगातार ड्रोन हमलों से लेबनान की राजधानी बेरुत को दहला दिया। इजराइली सेना ने ड्रोन अटैक कर शहर की इमारत को निशाना बनाया। हमले में कम-से-कम 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें इजराइल के खिलाफ कड़े संघर्ष में सक्रिय पॉपुलर फ्रंट फॉर दी लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन (पीएफएलपी) के तीन बड़े नेता शामिल हैं। इजराइली सेना रविवार से ही बेरुत के रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर हमले कर रही है। दी टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक पीएफएलपी ने बयान जारी कर कहा है…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ शहर के धनुषपूजा स्थित राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन पार्टी के जिला सचिव श्रवण कुमार भगत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया शामिल हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के वंचित लोगों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ने शुरू से ही किया है और इसी सिद्धांत पर ही हमारी…

Read More

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने रविवार को पाकुड़ शहर स्थित वल्लभपुर फीडर चलाकर किया शहरी जलापूर्ति योजना का परीक्षण संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ ।जिले में शहरी जलापूर्ति योजना का कई वर्षों से लंबित पड़ा रहना दुःखद था। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़,नगर प्रशासक, संवेदक श्री विनोद कुमार लाल तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कई बार बैठक कर जलापूर्ति योजना कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया था। योजना में धीमी प्रगति को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी एवं संवेदक के खिलाफ एक्शन भी लिया। इसका परिणाम आज यह…

Read More

पथरगामा संवाददाता:- पथरगामा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ  अमल जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया l बैठक में सभी लोगों को मेला को लेकर सतर्क किया गया l पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु देव चौधरी ने बताया कि हुडदंगियों पर कड़ी नजर रहेगी, सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर रहेगी l  भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी l जुलूस में डीजे पूर्णत प्रतिबंध रहेगा l  मेला में वाहन सावधानी पूर्वक लगाएं l मेला कमेटी मिनिमम कम से कम 20 वॉलिंटियर रखें, नशा पूर्णत प्रतिबंध रहेगा l किसी प्रकार…

Read More

गोड्डा : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पोडैयाहाट प्रखंड के खरकचिया पंचायत में रविवार को किंग युवा क्लब के सदस्यों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गली, मुहल्ले में सफाई अभियान चला कर मुहल्ले की साफ- सफाई की गई। साथ ही क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। वही क्लब के अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा की सफाई से हम बहुत तरह के बीमारी से बच सकते इसलिए हमे अपने आसपास हमेशा सफाई का ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस अभियान में क्लब के सदस्य जावेद, जसिम सेराज अन्य भी उपस्थित थे।

Read More

महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / पिछले दिनों 27 सितंबर को “दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है सड़क पर बना गड्डा” शीर्षक खबर को संताल एक्सप्रेस में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिस खबर पर त्वरित संज्ञान में लेते हुए कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पहल पर सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे को भरकर समतलीकरण किया गया। मरम्मत होने पर नूनाजोर सहित आसपास के ग्रामीणों ने कृषि मंत्री के साथ साथ संताल एक्सप्रेस अखबार का आभार जताया है। ग्रामीण राकेश यादव, नीरज यादव, टुनटुन यादव, पीयूष भारती, त्रिवेणी यादव, मिथिलेश यादव, सुबोध यादव, मुकेश यादव, संजय यादव ने बताया कि…

Read More

गोड्डा : भाजपा महागामा विधानसभा प्रभारी राजेश झा के नेतृत्व में बूथ समिति, पन्ना प्रमुख व उपस्थित ग्रामीणों के साथ महागामा के महुआरा में बूथ संख्या 337 विद्यालय प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 114वें एपिसोड मन की बात को सुना। इस दौरान विधानसभा प्रभारी राजेश झा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने व लोकल का भोकाल को बढ़ावा देने की अपील की। अपने क्षेत्र में निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, बदलते हुए समय में नेचर ऑफ जॉब बदल रहा है। उन्होंने…

Read More

गोड्डा : नगर अंतर्गत लोहिया नगर में तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साह के आवासीय कार्यालय में रविवार को तेली समाज की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में समाज के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसमिति से निर्णय लिया कि भाजपा और देश के लोकप्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री के कार्य से आकृष्ट होकर तेली समाज भारतीय जनता पार्टी को एक मुस्त चुनाव के समय वोट देने का कार्य करती है। किसी भी विधानसभा में वैश्य और तेली समाज की आबादी कम नहीं हैं। मुस्लिम के बाद सबसे ज्यादा तेली समाज की आबादी है। गोड्डा जिला और पुरे संथाल परगना में…

Read More

मेहरमा संवाददाता : दुर्गा पूजा मेला को लेकर बीते दिन रविवार को मेहरमा थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अभिनव कुमार, इंस्पेक्टर हरि किशोर मंडल एवं थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने सभी पूजा समितियों से मेला में सफेद टी-शर्ट में बीस वोलेंटियर को स्वघोषणा पत्र भरकर जमा करने का दिशा-निर्देशित किया। जहां थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने कहा कि तय समय के अंदर प्रतिमा का विसर्जन करें तथा डीजे का पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। मेला में किसी भी तरह की अशांति व्यवस्था…

Read More