गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों की लागत से बनने वाले विभिन्न योजनाओं का पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने शनिवार को शिलान्यास किया। वहीं विधायक प्रदीप यादव के द्वारा पथरा चौक पर करोड़ों की योजना का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर चौतरफा निशाना साधा। उन्होंने पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
उक्त योजनाओं में 41 करोड़ की लागत से पथरा मोड़ से लाठीबाड़ी चौक तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं 99 लाख रुपए की लागत से एनएच मुख्य सड़क से पंदाहा तक सड़क एवं पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा चांदनी चौक (बंकाघाट) में सिदो कान्हू, मांझी थान भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम बंकाघाट नदी टोला में छिलका निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम बंका नदी किनारे बजरंगबली के पास सभा भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम बंका में सुकलाल घर से मुर्शिद घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम बंका यादव टोला में काली मंदिर के पास सभा भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम बंकाघाट काली मंदिर के पास सभा भवन की घेराबंदी व गेट निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम बंका में प्रेम कुमार बाउरी की जमीन पर सभा भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


