लोगों से की राहत शिविरों में आने की अपील
साहिबगंज। उपायुक्त हेमन्त सती ने जिला में गंगा नदी के बढते जलस्तर को देखते हुए शनिवार को दियारा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एवं कोशी नदी से 6,81,639 लाख क्यूसेक जलश्रय किये जाने से गंगा नदी में तीव्र गति से जलस्तर बढ़ेने की संभावना के बीच डीसी ने डियारावासियों से अपने घरों को छोड़ प्रशासन के बनाये राहत शिविरों में आश्रय लेने की अपील की। डीसी ने छोटा रामपुर दियारा, कारगिल दियारा व हरिप्रसाद का दौरा कर लोगों से बातचीत की। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ राहत के लिए हर समय तत्पर पर जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बोट की व्यवस्था की गई है एवं दियारा ग्रामीण को लाकर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत शिविर में उन्हें शरण दिया जाएगा। दियारा क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त समेत वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, अपर समाहर्ता गौतम भगत मौजूद थे।
इस खबर को भी पढ़े : साहिबगंज होकर मुंबई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इस खबर को भी पढ़े : भाजपा के निशाने पर रहेगी कांग्रेस के कब्जे वाली संताल की सभी 5 सीटें


