देवघर। शनिवार को देवघर केके एन स्टेडियम में देवघर विधानसभा में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेगे।
जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।
इसको लेकर देवघर विधायक नारायण दास लगातार कार्यक्रम स्थल केके एन स्टेडियम में तैयारी को लेकर निरीक्षण कर रहे हैं।वही आज शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला में परिवर्तन यात्रा रथ पांडे दुकान के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।परिवर्तन यात्रा रथ में विधायक अमित मंडल,जिला अध्यक्ष सचिन रवानी,संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, सचिन सुल्तानिया, विजया सिंह,पंकज सिंह भदोरिया रथ के साथ शामिल थे। वही इस मौके पर देवघर विधायक नारायण दास ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में विशाल जनसभा होगी जिसमें लगभग 10 हजार का कार्यकर्ता जुटेंगे। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देवघर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।

वही दूसरी शुक्रवार को सारठ विधानसभा क्षेत्र के कुकरहा हाई स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुबे के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह वर्तमान झारखंड सरकार पर जमकर गरजे। अपने संबोधन में सुबे के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की सभा के दौरान आज जितनी भीड़ कुकराहा हाई स्कूल मैदान में जमा हुई है। इतनी भीड़ किसी भी सभा में नहीं हुई थी। भारी बारिश के बीच आप लोगों की उपस्थिति दर्शाता है कि आप हम पर कितना विश्वास करते हैं। साथ ही कहा कि पिछले 5 सालों में झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।





