साहिबगंज । समाचार पत्रो के माध्यम से जानकारी आ रही है कि डीडीसी को सदर अस्पताल साहेबगंज के नोडल पदाधिकारी को हटाने का आदेश स्वास्थ्य मंत्री ने दिया। जो बेहद निंदनीय है । स्वास्थ्य मंत्री के निर्णय से डाँक्टरो का मनोबल और बढेगा वे अपनी मनमानी करेगे, क्या समान्य जनमानस ईंलाज के हल अभाव मे युही मरते रहेगे और अगर डाँक्टरो पर कार्यवाही होगी तो वोलोग आंदोलन के आड़ मे अपनी मनमानी करते रहेगे। जिला प्रशासन ने गोमदी पहाडियां मौत मामले मे जो कार्यवाही कि उसके बाद सरकार के मंत्री जनहित के समर्थन के बजाय आरोपी डाँक्टरो के साथ खडे हो गए ये निर्नय बिलकुल गलत है। मुख्यमंत्री एकतरफ दोषियों पर कार्यवाही कि बात करने का निर्देश डीसी को देते है जब डीसी कार्यवाही करते है। तो उनके सरकार के ही मंत्री मुख्यमंत्री के फैसले को बदल देने का आदेश जारी करते है। ये कैसा शासन – सत्य प्रकाश सिन्हा( जिलाध्यक्ष- जनसंख्या समाधान फाउंडेशन)
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


