साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल इन दिनों काफी सुर्खियों में है. जहां आए दिन लापरवाही का नजारा देखने को मिल जाता है. वही सदर अस्पताल में शुक्रवार की शाम एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि उसकी मौसी की मौत हो जाने के बाद उसे अस्पताल से एंबुलेंस तक नही मिला। करीब एक घण्टा तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए सम्बंधित कर्मी से बात की। लेकिन कोई चालक ले जाने के लिए तैयार नही हुए। मजबूरी में हार कर ई रिक्शा पर शव ले जाने को विवश होना पड़ा। मृत महिला शहर के कबूतरखोपी के रहने वाले रामनाथ मंडल की पत्नी कुष्मी मोसमात(65) थी। मृतका की बहन का बेटा कुलसी मंडल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बुखार व गैस की शिकायत होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह मौजूद डॉक्टर ने कुछ जांच लिखा। जांच रिपोर्ट भी शाम को करीब पांच बजे मिला। जोकि काफी देर से मिला। रिपोर्ट मिलेने के बाद ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर से कई बार देखने की अपील की। लेकिन थोड़ी थोड़ी देर कहकर विलंब कर दिया। परिजन का कहना है कि अगर रिपोर्ट तुरंत देखा जाता और इलाज शुरू कर दिया होता तो शायद उसकी मौसी की जान बच सकती थी। इसके अलावा उनका यह भी आरोप है कि शव ले जाने के लिए वे एक घण्टा तक भटकते रहे। यहां स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर कुछ भी नही है। इधर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. फरोग हसन ने बताया कि महिला को सांस लेने में काफी परेशानी थी। महिला को कई बार देखा गया है। हालांकि देरशाम में जांच रिपोर्ट मिलने पर भी देखा गया है। हालांकि तबतक उसकी मौत हो चुकी है। इधर सीएस डॉ. पीके संथालिया से संपर्क करना चाहा। हालांकि संपर्क नही हो सका।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


