सड़क व जोरिरा में पुलिया के लिए प्रशासन ने नहीं सुनी गांव की गुहार
रामा कान्त मालवीय
मोहनपुर प्रखंड के महियामो बलजोरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस दतकिचवा जोरिया के पास कच्ची और खराब कीचड़ रास्ते में फंस गई। गर्भवती महिला दर्द से कहराती रही। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसी एंबुलेंस को धक्का दिया और बाहर निकाला। फिर गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया।
बारिश के कारण गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क कीचड़ और दलदल के कारण काफी खराब है।
दरअसल बलजोरा दतकिचवा जोरिया रास्ते पर पुलिया व सड़क नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
कई बार सड़क की कर चुके हैं मांग :
गांव के ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क की समस्या को लेकर हमने शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया और पक्की सड़क की मांग भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते हमें कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होती है तो इसी प्रकार परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र तक मरीज को पहुंचने में देर हो जाती है। जिसे की जान का खतरा बना रहा है ।लेकिन सड़के नहीं बन पाने से हम इस परेशानी को हमेशा झेलने को मजबूर रहते हैं।


