संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़ ) । प्रखण्ड मुख्यालय के पुराना दामिन डाकबंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा दूर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है।वही शिल्पकार माँ दुर्गा की प्रतिमा का रूप देने में जुटे हुए है। इस उक्त पूजा का भब्य पंडाल मायापुर मंदिर के तर्ज पर निर्माण किया जा रहा है। जो आकर्षक का केंद्र बन रहा है।वही वर्षो से खराब पड़ा सुभाष चौक के निकट मास्क लाइट को कमिटी के द्वारा दुर्गा पूजा को देखते हुए मरम्मत किया गया है । जो मास्क लाइट कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ था।उक्त लाइट की कोई जिला पदाधिकारी से लेकर प्रखण्ड पदाधिकारी तक एवं न ही जनप्रतिनिधि के द्वारा सुध कभी लिया। पूजा कमिटी के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा का तीसरा वर्ष पूर्ण हो रहा है।जो हमारे सभी कार्यकर्ताओ की देन है । साथ ही बताया कि तीन अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी । इस दिन देवी शैलपुत्री की पूजन होंगी। 10 अक्टूबर को देवी की बारी आगमन ,नव पटरी प्रवेश ,देवी कलरात्रि पूजन ,11 अक्टूबर को महाष्टमी पूजन ,देवी महागौरी पूजा 12 अक्टूबर नवमी व दशमी पूजा ,13अक्टूबर को महाआरती ,14 अक्टूबर को महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम व 15 अक्टूबर को आरती व प्रतिमा विसर्जन होगी।इस दुर्गापूजा को सफल बनाने में कमिटी के अजय यादव,राजकुमार भगत,अमित सिन्हा, रवीन्द्र भगत,रंजीत भगत आदि कार्यकर्ता द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है।


