गोड्डा :: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सुलहनीय मामले के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 11 न्यायिक बेंच का गठन किया गया है। प्रथम न्यायिक बेंच पर परिवार वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं भादवि की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं मध्यस्थ अफसर हसनैन शमशाद करेंगे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीटी से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई जिला जज चतुर्थ पियूष श्रीवास्तव एवं मध्यस्थ कुंदन कुमार ठाकुर सुनवाई करेंगे। तृतीय न्यायिक बेंच पर बिजली , सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, राजस्व के मामले, श्रम वाद सहित अन्य ट्रिव्यूनल के मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई जिला जज द्वितीय निरुपम कुमार एवं पैनल अधिवक्ता आशिष कुमार करेंगे। चौथे न्यायिक बेंच पर सीजेएम कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव एवं पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार करेंगे। पांचवीं न्यायिक बेंच पर एसीजेएम एवं सबजज तृतीय के कोर्ट से संबंधित मामले का निष्पादन होगा। इसकी सुनवाई सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं एलएडीसी अंजन कुमार घोष करेंगे। छठे न्यायिक बेंच पर सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं पैनल अधिवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता सुनवाई करेंगे। छठे न्यायिक बेंच पर सबजज चतुर्थ एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत के कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई सबजज चतुर्थ नरेन्द कुमार एवं पैनल अधिवक्ता अंबोद कुमार ठाकुर करेंगे। सातवें न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण कोर्ट से संंबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण एवं पैनल अधिवक्ता शेखर चंद्र चौधरी करेंगे। आठवें न्यायिक बेंच पर एसडीजेएम कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इस बेंच पर एसडीजेएम अनुप्रिया सांगा एवं पैनल अधिवक्ता मृगेन्द्र कुमार झा सुनवाई करेंगे। नौवें न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शालिद रसीद अलि एवं सतीश कुमार मुंडा के न्यायालय से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अलि अहमद एवं पैनल अधिवक्ता अजीत कुमार सहाय करेंगे। दसवें न्यायिक बेंच पर 107 सीआरपीसी, सेल्स टैक्स, पानी टैक्स, होल्डिंग टैक्स का बिल, भूमि अधिग्रहण से संंबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत एवं कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका बास्की करेंगी। ग्यारहवें न्यायिक बैंच उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित मामले की सुनवाई करेंगे। इसकी सुनवाई जिला उपभोक्ता फोरम के अधयक्ष सैय्यद मतलब हुसैन एवं सदस्य अनिता मंडल करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

