दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड द्वारा वर्तमान झारखंड सरकार के विफलता के लेकर बीते पंद्रह सितंबर को प्रांत स्तरीय छात्र गर्जना का आयोजन रांची में किया था साथ ही इस कार्यक्रम को झारखंड राज्य के सभी जिलों में छात्र गर्जना के साथ बदहाल झारखंड का काला दस्तावेज समाज के समक्ष रखने का कार्यक्रम का आह्वान किया था। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका जिले द्वारा स्थानीय समाहरणालय परिसर पर छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश सहमंत्री शुभम उपस्थित रहे।
Author: Santal Express
दुमका । अनुबंध कर्मियों ने ईपीएफ पासबुक में बकाया कर्मचारी अंशदान रकम जमा करवाने के लिए बुधवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन से उनके काठीकुंड स्थित आवास पर मुलाकात कर लिखित आवेदन देकर ईपीएफ पासबुक में बकाया कर्मचारी अंशदान रकम जमा करवाने में मदद का अनुरोध किया। आवेदन मिलते ही सांसद नलिन सोरेन ने दुमका के सिविल सर्जन बच्चा सिंह से मोबाइल में बात की। अवसर पर सांसद नलिन सोरेन ने कर्मियों से कहा कि सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि पूजा के पहले बकाया कर्मचारी अंशदान रकम कर्मियों के ईपीएफ पासबुक में चली जायेगी। इस मौके पर दुमका जिला…
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने की बैठक दुमका। कांग्रेस कार्यालय दुमका में दुमका जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बुधवार को विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई | बैठक में दुमका लोकसभा प्रभारी सह मध्य प्रदेश के विधायक विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक राजेंद्र दास की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्षों द्वारा विधानसभा वार नामित उम्मीदवारों की सूची पर योग्य उम्मीदवार के चयन को लेकर रायशुमारी की गई। बैठक में सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और वरीय कांग्रेस कार्यकताओं से बारी बारी से सलाह ली गयी,…
साढ़े चार वर्षों तक लूट खसोट में लिप्त हेमंत सरकार चुनाव के वक्त लोगों को प्रलोभन देकर वोट लेना चाह रही है :अमित मंडल रामगढ़(दुमका) । जामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के इटबंधा मैदान में परिवर्तन संकल्प सभा बुधवार को भाजपा ने की । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संकल्प सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को शामिल होना था, परन्तु बुधवार की सुबह से हो रही तेज बरसात के कारण रांची से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। लगातार हो रही बरसात तथा जितिया पर्व के बावजूद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं की उपस्थिति…
साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्ची डूब जाने से लापता हो गई मिली जानकारी के अनुसार जिउतिया पर्व को लेकर गंगा स्नान के दौरान अनुष्का उर्फ सोनी (10) नामक बच्ची बुधवार की शाम को गंगा में डूब गई। बच्ची अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने संत जेवियर्स स्कूल से सटे घाट पर आई थी। इसी क्रम में बच्ची गंगा में डूब गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ओम प्रकाश यादव जैप 9 में सिपाही है लेकिन इस समय ड्यूटी के सिलसिले में गिरिडीह में है। संत जेवियर स्कूल हॉस्टल के…
साहिबगंज । जिले के बड़े सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बहाल करने, स्वास्थ व्यवस्था में सुधार समेत मांगों को लेकर आमजनों का भूख हड़ताल जारी है। लेकिन अबतक जिला प्रशासन व डॉक्टर के बीच कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हुई है। इसबीच इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बुधवार को पांच दिन तेज बारिश के बीच आमजन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। समाजसेवी प्रशांत शेखर समेत लोगों ने कहा कि अगर गुरूवार तक ओपीडी सेवा चालु नहीं की गई तो शुक्रवार को एक अहम बैठक कर शनिवार से आमनण अनशन करने की चेतावी दी है।…
साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्ची डूब जाने से लापता हो गई मिली जानकारी के अनुसार जिउतिया पर्व को लेकर गंगा स्नान के दौरान अनुष्का उर्फ सोनी (10) नामक बच्ची बुधवार की शाम को गंगा में डूब गई। बच्ची अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने संत जेवियर्स स्कूल से सटे घाट पर आई थी। इसी क्रम में बच्ची गंगा में डूब गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ओम प्रकाश यादव जैप 9 में सिपाही है लेकिन इस समय ड्यूटी के सिलसिले में गिरिडीह में है। संत जेवियर स्कूल हॉस्टल के…
साहिबगंज।अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को कॉलेज रोड स्थित बैंक्विट हाल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। जिसमे जिला के सभी फार्मासिस्ट एकत्रित होकर केक काटकर मनाया। अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला में पहली बार विश्वफार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। फार्मासिस्ट एसोसिएशन कैसे मजबूत हो इस पर विचार विमर्श किया। फार्मासिस्ट का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ जीवन में अहम रोल निभाना है। लोगों को हर परिस्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा कर्तव्य है। आने वाले समय में जिला के सभी फार्मेसिस्ट को एकत्रित करना है। जिस तरह से अन्य राज्य में फार्मासिस्ट एक्ट 2015…
साहिबगंज । साहिबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला के पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया । जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन ने पहले ही बाढ़ प्रभावित इलाकों से कई लोगों को बाढ़ शिविरों में पहुंचा चुका है। हेमंत सती ने शंकुतला घाट पर बाढ़ राहत शिविरों का दौरा कर प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं, भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु चारा आदि का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को सुरक्षा प्रदान करने और बाढ़ पीड़ितों को पूरी सहायता…
साहिबगंज : सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा, बच्चों के अश्लील वीडियो देखना पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत अपराध-120 गैरसरकारी संगठनों के गठबंधन जस्ट राइट्स पर चिल्ड्रेन एलायंस (जेआरसीए) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट का फैसला रद्द किया।मंथन संस्था ने कहा, यह फैसला बाल अधिकारों की दशा व दिशा बदलने वाला चाइल्ड पोर्नोग्राफी यानी बच्चों के अश्लील वीडियो डाउनलोड करने, उन्हें देखने या किसी से साझा करने को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना तकनीक कानून के तहत अपराध करार देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बाल अधिकारों के संरक्षण…



