साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्ची डूब जाने से लापता हो गई मिली जानकारी के अनुसार जिउतिया पर्व को लेकर गंगा स्नान के दौरान अनुष्का उर्फ सोनी (10) नामक बच्ची बुधवार की शाम को गंगा में डूब गई। बच्ची अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने संत जेवियर्स स्कूल से सटे घाट पर आई थी। इसी क्रम में बच्ची गंगा में डूब गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ओम प्रकाश यादव जैप 9 में सिपाही है लेकिन इस समय ड्यूटी के सिलसिले में गिरिडीह में है। संत जेवियर स्कूल हॉस्टल के सामने वाली गली के घाट में हुई घटना। उधर, सूचना पाकर अपर समाहर्ता गौतम कुमार के अलावा नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। समाचार भेजे जाने तक गंगा में डूबे बच्ची की तलाश जारी थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


