साहिबगंज । जिले के बड़े सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बहाल करने, स्वास्थ व्यवस्था में सुधार समेत मांगों को लेकर आमजनों का भूख हड़ताल जारी है। लेकिन अबतक जिला प्रशासन व डॉक्टर के बीच कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हुई है। इसबीच इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बुधवार को पांच दिन तेज बारिश के बीच आमजन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। समाजसेवी प्रशांत शेखर समेत लोगों ने कहा कि अगर गुरूवार तक ओपीडी सेवा चालु नहीं की गई तो शुक्रवार को एक अहम बैठक कर शनिवार से आमनण अनशन करने की चेतावी दी है। आमजनों का कहना है कि डॉक्टरों के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। सिर्फ इतना कहना कि अगर निजी क्लिनिक में अच्छा से समय देकर इलाज करते है तो उसी ढंग से सदर अस्पताल में भी ड्यूटी के समय आप पूरी निष्ठा से समय देते हुए इलाज करे। इस दौरान समाजसेवी ने बताया कि डॉक्टर ने एक टीबी मरीज को इलाज करने से मना कर दिया है। वहीं भूख हड़ताल में मार्गदर्शन देने के मुरलीधर तिवारी भी शामिल हुए। मौके पर रौशन पासवान, राज पासवान, पीयूष कुमार प्रमोद कुमार झा, विक्रम झा, संजीव ओझा, ज्योति शर्मा, रूबी कुमारी, सौरभ कुमार, अंकुर सिन्हा, सियाराम यादव, शत्रुघन यादव आदि थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


