दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड द्वारा वर्तमान झारखंड सरकार के विफलता के लेकर बीते पंद्रह सितंबर को प्रांत स्तरीय छात्र गर्जना का आयोजन रांची में किया था साथ ही इस कार्यक्रम को झारखंड राज्य के सभी जिलों में छात्र गर्जना के साथ बदहाल झारखंड का काला दस्तावेज समाज के समक्ष रखने का कार्यक्रम का आह्वान किया था।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका जिले द्वारा स्थानीय समाहरणालय परिसर पर छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश सहमंत्री शुभम उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


