साहिबगंज।अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को कॉलेज रोड स्थित बैंक्विट हाल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। जिसमे जिला के सभी फार्मासिस्ट एकत्रित होकर केक काटकर मनाया। अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला में पहली बार विश्वफार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। फार्मासिस्ट एसोसिएशन कैसे मजबूत हो इस पर विचार विमर्श किया। फार्मासिस्ट का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ जीवन में अहम रोल निभाना है। लोगों को हर परिस्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा कर्तव्य है। आने वाले समय में जिला के सभी फार्मेसिस्ट को एकत्रित करना है। जिस तरह से अन्य राज्य में फार्मासिस्ट एक्ट 2015 लागू है। एसोसिएशन सरकार से मांग करती है कि झारखंड में भी लागू करे। मौके पर अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष हाशिम परवेज, महासचिव मो इब्राहिम, जिला प्रभारी विष्णु कुमार, कोषाध्यक्ष सुमन सौरभ, संगठन सचिव तुफैल अहमद, संयुक्त सचिव मो शाहबाज अनवर, अनूप सिंह, अंबुज कुमार सिंह, चांद सौदागर चौधरी, सिध्दिीनाथ शर्मा, सर्वेश कुमार चौधरी, मो दानिश, अंकुश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, मो तौहीद, देवरंजन, अनवर, मो जीशान, भरत दास, मो इमरोज सहित अन्य थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


