साहिबगंज । राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 में स्थापना दिवस पर सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी जिला नोडल पदाधिकारी तथा स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विदित हो कि महाविद्यालय में संगीत प्राध्यापक कुमार प्रशांत भारती को विश्वविद्यालय की ओर से दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी का पुरस्कार तथा सोनम कुमारी अभिषेक कुमार एवं पवन कुमार पूजा कुमारी स्नेहा कुमारी को उतकृस्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार प्रदान किया गया है। इन लोगों ने राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से आयोजित विभिन्न विशेष शिविर, साहसिक शिविर ,पूरव गणतंत्र दिवस परेड शिविर इत्यादि में बेहतर प्रदर्शन किया जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें उक्त पुरस्कार के लिए चयनित किया गया । उनकी इस उपलब्धि पर साहिबगंज महाविद्यालय में प्राचार्य कक्षा में प्राचार्य प्रोफेसर एस आर आई रिजवी ने सम्मानित किया गया तथा शिक्षकों ने तथा शिक्षकेतर करमियो ं नेउनकी उपलब्धि पर हर्ष वयक्त किया है तथा सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


