देवघर संताल एक्सप्रेस:-राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को श्री श्री मोहननंद उच्च विद्यालय तापोवन, देवघर में तंबाकू निषेद पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस खतरनाक आदत से दूर रखना है। इस कार्यक्रम में बच्चो को तम्बाकू से होने वाले बीमारियों जैसे कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबधित बीमारी के बारे में चर्चा की गयी, तथा इससे होने वाले आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे मे भी बतलाया गया। विद्यालय के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर साकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया, साथ ही साथ कोटपा अधिनियम- 2003 से संबंधित प्रावधनों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमे बतलाया गया की तंबाकू नियंत्रण अधिनियम कोटपा-2003 के मुख्यतः चार धाराओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को तंबाकू दुष्परिणाम के बारे में बड़े ही रोचक तरीके से समझाया गया, साथ ही साथ बच्चों के बीच तम्बाकू निषेद पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे स्नेह्लता कुमारी , किशोर कुमार एवं कल्पना कुमारी को एन0सी0डी0 कोषांग, देवघर द्वारा पुरष्कृत किया गया। साथ ही तंबाकू जागरूकता अभियान भी चलाया गया इस दौरान बच्चों को तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर और होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई ।कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थिगण ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मौके पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी अभिमन्यु दांगी, डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक सिन्हा, उमेश प्रसाद यादव एवं अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


