सारठ के पूर्व विधायक पर भी प्राथमिकी
देवघर। जिले के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतीरिया मोड के पास एक कार्यक्रम में नारेबाजी मामले के बाद झामुमो कार्यकर्ता की पिटाई मामले में पूर्व विधायक चुन्ना सिंह के समर्थकों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए
पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत अलुवरा गांव के सोनु पाठक,पिता संजय पाठक ने नौ लोगों के खिलाफ सारठ थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिकायत पत्र में जिक्र किया है कि 23 सितंबर को दुमका लोकसभा सांसद के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कार्यक्रम के बाद सारठ
देवघर स्थित लाइन होटल में खाना खा रहे थे। वहीं कुछ देर पहले सांसद नलिन सोरेन खाना खाकर निकले थे। इसी बीच काले रंग की स्कॉपियों से 6-7 की संख्या में युवक उतरे। उन युवकों में विधान सिंह (30 वर्ष) ने गाली गलौज करते हुए मेरे गले में गमछा डाल कर जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद सभी ने मिलकर लात घूंसे से पिटाई कर अधमरा कर दिया। आरोप है कि मारपीट के क्रम में सोनू के गले से सोने की चेन,जिसकी कीमत 70 हजार व जेब से 2500 नकद राशि छीन ली। बताया कि चेन राकेश राय ने छीनी,जो डुमरिया गाँव का रहने वाला है। वहीं लगवा गांव के सन्नी सिंह पर 2500 रुपये छीन लेने का आरोप है। बताया कि इन लोगों के अलावा घटना को अंजाम देने में मोहन राय,रूपेश सिंह के साथ तीन अन्य थे। जिनके नाम नहीं मालूम है. बताया कि आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट कर स्कॉर्पियों में डाल दिया और गले में फंदा डाल दिया, जिससे दम घुटने लगा। मारपीट कर होटल से उनलोगों ने सारठ चौक स्थित महावीर चौक पर लाया। वहां पूर्व विधायक चुन्ना सिंह के सामने मारते हुए गाड़ी से उतारा। सोनू ने शिकायत दी है कि सारी घटना पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह के इशारे पर हुई, रूपेश कुमार सिंह ने जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया। वहीं महावीर चौक पर पुलिस ने उनलोगों के चंगुल से छुड़ा कर थाना लाया। शिकायतकर्ता ने सभी नामजद पर कार्रवाई की मांग की है। इधर सारठ थाना प्रभारी ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर विधान सिंह,ग्राम वाभनगामा,राकेश राय ग्राम डुमरिया पिता प्रमोद कुमार राय,सन्नी सिंह,पिता अवधेश सिंह,ग्राम लगवाँ थाना चितरा,मोहन राय,पिता वरूण राय ग्राम हेठ बभानगामा थाना सारठ, रूपेश सिंह,पिता हरि प्रसाद सिंह ग्राम ओझाडीह थाना सारठ,उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह उम्र करीब 75 वर्ष पिता स्व० मदन प्रसाद सिंह ग्राम बभानगामा थाना सारठ एवं अज्ञात 03 (तीन) लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

