मेहरमा संवाददाता : भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं अंत्योदय के उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती मेहरमा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मेहरमा स्थित डाकबांग्ला परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरें पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया। वहीं इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह पटेल ने कही कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और अंत्योदय के उपासक थे।हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा मां भारती के उपासक एवं प्रखर राष्ट्रवादी थे।इस मौके पर युवा मोर्चा के महामंत्री ऋषि कुमार, भाजपा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार,आशीष कुमार,नवल किशोर मंडल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


