रांची । पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी सुरक्षा में राज्य सरकार की तरफ से दी गई सारी गाड़ियां वापस कर दी हैं। दरअसल, सरकार की तरफ से उनसे तीन गाड़ियां वापस मांगी जा रही थीं। इस बात पर उन्होंने सभी गाड़ियों को वापस कर दिया। यह भी बताया जा रहा है कि उनको एक सफारी गाड़ी दी गई थी, जिसका एसी भी काम नहीं कर रहा था। इसलिए उन्होंने सारी गाड़ियों को लौटाना ही सही समझा। पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के हिसाब से ये असंवैधानिक मामला है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेनको जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है। बताया…
Author: Santal Express
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने झारखंड में कार्यरत कोयला कंपनियों पर राज्य का बकाया 01 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र की प्रतियां बुधवार काे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि हमारी मांग सिर्फ न्याय की है, विशेषाधिकार की नहीं। झारखंड के लोगों ने अपने राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया है और अब हम चाहते हैं कि हमारे संसाधनों एवं अधिकारों का उचित उपयोग हो। उन्होंने कहा कि झारखंडियों का हक मांगो तो…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में खूंटी में अफीम के फसलों को नष्ट करने एवं झारखंड में अफीम, चरस, गांजा आदि ड्रग्स के कारोबार में लगातार वृद्धि पर स्वतः संज्ञान पर बुधवार काे सुनवाई हुई। कोर्ट को रांची नगर निगम की ओर से बताया गया कि रांची में चल रहे हैं 36 रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट में से सिर्फ दो के पास ही लाइसेंस है, 34 रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट के पास लाइसेंस नहीं है। कोर्ट को बताया गया कि रांची नगर निगम ने बिना लाइसेंस वाले रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है। लाइसेंस…
फर्जी कंपनियों ने 10,179 करोड़ रुपये कर चोरी की नई दिल्ली । फर्जी पंजीकरण के खिलाफ जीएसटी अधिकारियों की ओर से देशभर में चलाए जा रहे अभियान में करीब 10,700 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है, जिन्होंने 10,179 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य शशांक प्रिय ने मंगलवार को कहा, फर्जी पंजीकरण के खिलाफ 16 अगस्त से शुरू हुआ दूसरा अखिल भारतीय अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान में कर अधिकारियों ने 67,970 जीएसटीआईएन (माल एवं सेवा कर पहचान संख्या) की पहचान की है। इनमें से 59 फीसदी…
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने फर्जी कॉल व संदेशों पर रोक लगाने के लिए अपने नेटवर्क पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित प्रौद्योगिकी लागू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रौद्योगिकी की शुरुआत 26 सितंबर की मध्यरात्रि से की जाएगी, जो उपयोगकर्ताओं को संभावित फर्जी (स्पैम) कॉल व संदेशों के बारे में सचेत करेगी। अधिकारी ने कहा कि ऐसे कई संकेतक हैं जिनके आधार पर हमने ये फर्जी गिरोह चलाने वालों की पहचान की है। हमने एआई से लैस ‘स्पैम डिटेक्शन’ समाधान विकसित किया है। यह दो मिलीसेकंड में कॉल…
मुंबई । चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में बालीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन प्रसिद्ध कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के साथ नजर आईं। सनी लियोन ने आगामी फिल्म पेट्टा रैप के गाने वेची सेयुथे के ऑडियो लॉन्च के लिए प्रेस मीट में शिरकत की। महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ गाना वेची सेयुथे दर्शकों के बीच धमाल मचा चुका है। गाने की आकर्षक बीट्स और ऊर्जावान कोरियोग्राफी के साथ-साथ सनी लियोन की स्क्रीन उपस्थिति को उनके प्रशंसकों से अपार प्यार मिल रहा है। प्रभुदेवा की प्रसिद्ध नृत्य कला और सनी लियोन के ग्लैमर का एक आदर्श मिश्रण पेश करते हुए, इस ट्रैक ने…
मुंबई । हाल ही में बालीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्हें 1993 की फिल्म ‘खलनायक’ के रीमेक में काम करने की इच्छा है, और वह इसमें संजय दत्त की भूमिका निभाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं ‘खलनायक’ करना चाहूंगा और इसमें संजय सर की भूमिका निभाना चाहूंगा। अभिषेक बनर्जी की यह चाहत दर्शाती है कि वे अपने अभिनय करियर में कुछ चुनौतीपूर्ण और यादगार भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। बता दें कि यह फिल्म उस दौर की है, जब हीरो और सकारात्मक किरदारों का बोलबाला था। फिल्म ‘स्त्री 2’ में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने काफी…
हनुमान जी अपने नाम के अनुरुप ही भक्तों के संकटों को दूर करते हैं। आस्था और सच्ची भक्ति के आगे स्वयं भगवान भी नतमस्तक हो जाते हैं और अपने प्रिय भक्त को संसार का हर सुख देने को आतुर रहते हैं। महाबली हनुमान की भक्ति भी ऐसी ही है। तभी तो प्रभु श्री राम ने उन्हें भक्त शिरोमणि बना दिया। पवन पुत्र हनुमान की लीलाएं बालपन से ही शुरू हो गई थीं, इसलिए कई जगहों पर इन्हें बालाजी के नाम से पूजा जाता है। मेहंदीपुर में भी महाबली हनुमान अपने बाल स्वरूप में विराजमान है। मान्यता है कि मेहंदीपुर बालाजी…
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार पितृपक्ष के 16 दिनों तक हमारे पूर्वज धरती पर आकर हमें आशीर्वाद देते हैं। ये पितृ पशु पक्षियों के माध्यम से हमें देखने आते हैं। जिन जीवों तथा पशु पक्षियों के माध्यम से पितृ आहार ग्रहण करते हैं वो हैं – गाय, कुत्ता, कौवा और चींटी। श्राद्ध के समय इनके लिए भी आहार का एक अंश निकाला जाता है, तभी श्राद्ध कर्म पूर्ण होता है। श्राद्ध करते समय पितरों को अर्पित करने वाले भोजन के पांच अंश निकाले जाते हैं – गाय, कुत्ता, चींटी, कौवा और देवताओं के लिए। इन पांच अंशों का अर्पण…
हमेशा अपने घर को बनाते समय वास्तु का ध्यान रखें क्योंकि अगर ऐसा नहीं होगा तो हमें घर में भी सुख शांति नहीं मिल पाएगी और सफलता की संभावनाएं भी कम होने लगेंगी। प्राचीन समय में वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाता था। वास्तु शास्त्र निर्माण की हर कमी का अध्ययन करता है। जिस प्रकार भवन निर्माण के दौरान हर सही निर्णय आपको लाभ पहुंचा सकता है, उसी तरह गलत निर्माण नुकसान भी पहुंचा सकता है। वास्तुशास्त्र के जानकारों के अनुसार अऩुसार रसोईघर और शौचालय के निर्माण से जुड़ी कुछ ऐसी बाते हैं जिनका खयाल रखकर हम न केवल वास्तुदोष…



