Author: Santal Express

सनातन धर्म में मान्यता है कि अगर पितरों की आत्मा को मोक्ष नहीं मिला है, तो उनकी आत्मा भटकती रहती है। इससे उनकी संतानों के जीवन में भी कई बाधाएं आती हैं, इसलिए गया जाकर पितरों का पिंडदान जरूरी माना गया है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दौरान पिंडदान किया जाता है। इस समय अपने पितरों को याद कर उनके नाम पर पिंडदान होता है। पिंडदान के लिए फल्गु नदी के तट को सबसे अच्छा माना जाता है। यहां पिंडदान की प्रक्रिया पुनपुन नदी के किनारे से प्रारंभ होती है। कहा जाता है कि गया में पहले अलग-अलग नामों के…

Read More

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि पत्नी अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ झूठा आपराधिक मुकदमा दर्ज कराती है, तो इसे हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 के तहत क्रूरता माना जाएगा। अदालत ने कहा कि ऐसे झूठे मुकदमों से पति के मन में अपने परिवार और स्वयं की सुरक्षा को लेकर उचित आशंका उत्पन्न हो सकती है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यदि वैवाहिक संबंधों में रहते हुए पति को मानसिक और भावनात्मक तनाव का सामना करना पड़ता है, तो यह स्थिति उसके जीवन में गंभीर समस्याएं पैदा…

Read More

एक ही समय में 350 विमान हो सकेंगे पार्क नवी मुंबई । आगामी 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारतीय वायुसेना का एक विमान नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। यह एयरपोर्ट के रनवे का तीसरा परीक्षण होगा। 13 जुलाई को नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू और राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना का निरीक्षण किया था। उनका कहना ​​था कि नवी मुंबई हवाई अड्डा मार्च 2025 तक चालू हो जाएगा। मंगलवार को सिडको अध्यक्ष विधायक संजय शिरसाट और उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई…

Read More

चतरा । संतान की चिरंजीवी और सुखद जीवन की कामना को लेकर माताओं ने आज जीवित्पुत्रिका व्रत का उपवास रखा। आज भोर में व्रती माताओं ने सरगही की और 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। इसी दिन माताएं पूजा-अर्चना कर जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण करेंगी। कई स्थानों पर जितिया का अनुष्ठान भी हो रहा है। चतरा के पंडित चेतन पांडेय ने कहा कि इस व्रत का महाभारत काल से भी जुड़ाव रहा है। कथा के अनुसार जब अश्वथामा ने पांडवों के सोते हुए सभी बेटों और अभिमन्यु के अजन्मे बेटे को मार दिया था उस समय भगवान श्रीकृष्ण…

Read More

एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर की निजी जिंदगी के बारे में कई जानकारी सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि उर्मिला अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेंगी। आठ साल पहले उर्मिला ने एक कश्मीरी व्यवसायी और मॉडल मोहसिन से अंतरधार्मिक विवाह किया था। खबर है कि अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। उर्मिला और मोहसिन की शादी 2016 में हुई थी। उर्मिला मातोंडकर ने शादी के आठ साल बाद चार महीने पहले अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए अर्जी दी है। उर्मिला और मोहसिन आपसी सहमति से अलग नहीं हो रहे…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को जारी एक बयान में अपने पिछले बयान को वापस लेते हुए स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि अब वे एक कलाकार नहीं हैं बल्कि भाजपा की कार्यकर्ता हैं, इसलिए पार्टी का मत ही उनका मत है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे किसान कानून पर कुछ सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री मोदी से किसान कानून वापस कराने का अनुरोध करना चाहिए। मेरे बयान से कई लोग निराश…

Read More

नवादा । नवादा में एक पति ने अपनी पत्नी की बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चों के रोने-चीखने की आवाज सुन जब पड़ोसी पहुंचे, तब हत्या का खुलासा हुआ। नवादा में पति बना हैवान महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। ये घटना नवादा नगर थाने क्षेत्र के शिव नारायण बीघा गांव के कोनीबर टोले की बताई जाती है। ससुराल वालों द्वारा शव जलाने की सूचना पर मायके वालों ने डायल 112 को जानकारी दी, जिसकी सूचना मिलते ही थाने की…

Read More

 देश का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है हुंडई का इश्यू नई दिल्ली । मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई मोटर की भारतीय इकाई हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड को आईपीओ लॉन्च करने के लिए हरी झंडी दे दी है। कंपनी ने इस इश्यू के लिए जून के महीने में ही सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया था। हुंडई मोटर का आईपीओ अगले महीने अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है की हुंडई मोटर का आईपीओ देश में अभी तक सबसे बड़ा आईपीओ साबित…

Read More

श्रीनगर । केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह मतदान शुरू गया। दूसरे चरण में छह जिलों की 26 सीटों पर मतदाता का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद होगा। इस चरण के चुनाव में शामिल अनेक क्षेत्र अलगाववादी गतिविधियों के केंद्र रहे हैं। ऐसे इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में कश्मीर घाटी की 15 और जम्मू संभाग की 11 सीटों पर मतदान प्रारंभ हो चुका है। 25.78 लाख मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। कश्मीर के श्रीनगर जिले के निर्वाचन क्षेत्र हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल…

Read More

पूर्वी चंपारण । जिले के अरेराज प्रखंड क्षेत्र में एक वाक्या कौतुहल का विषय बना हुआ है।जहां एकाएक धरती फट गई और वहां बंधी गाय गड्डा में समाहित हो गयी। इस बात की जानकारी मिलते ही उक्त वाक्या को देखने बड़ी संख्या में लोगो भीड़ उमड़ पड़ी। घटना अरेराज प्रखंड अंतर्गत मुंडा पंचायत के झखरा गांव में अवध सिंह के दरवाजे के सामने की है। जहां मंगलवार को आम के पेड़ के पास समतल भूमि में 14-15 फीट के वृत्त में मिट्टी करीब 15 फीट के आसपास नीचे धंस गयी। जिसमें दब कर अवध सिंह की एक गाय की मौत…

Read More