रांची । भाजपा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (पूर्वी) की परिवर्तन यात्रा का समापन 26 सितंबर को होगा। इस परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह धनबाद के गोल्फ मैदान में होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। परिवर्तन यात्रा के प्रभारी सह पूर्व सांसद रवींद्र राय ने बताया कि समापन समारोह में स्थानीय सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। वहीं गोल्फ मैदान की सभा में धनबाद, बाघमारा व झरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को गंभीरता…
Author: Santal Express
कोलकाता । दक्षिण बंगाल के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा जल छोड़ने के कारण राज्य और केंद्र सरकार के बीच विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि डीवीसी ने बिना जानकारी दिए बड़ी मात्रा में पानी छोड़ दिया, जिसके कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पत्र भेजे, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार का एक पत्र अब सामने आया है जिससे इस बात का पता चलता है कि राज्य सरकार को पूरी जानकारी…
कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर छात्रा की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम में लापरवाही के आरोप सामने आ रहे हैं। सीबीआई द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है। दो डॉक्टर और डोम के बयानों से पता चलता है कि पोस्टमार्टम के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में त्रुटियां हुईं। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम जांच की वीडियोग्राफी के मानक पर भी सवाल उठाए गए हैं। जांचकर्ताओं का दावा है कि वीडियोग्राफी में मृतका के शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि यह…
ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और गिरफ्तार किए गए उनके करीबी सहयोगियों पर धड़ाधड़ नए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आज पूर्व कानूनमंत्री अनीसुल हक, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के निजी उद्योग मामलों के सलाहकार सलमान एफ रहमान और पूर्व आईसीटी राज्यमंत्री जुनैद अहमद पलक को आज दो और हत्या मामलों में गिरफ्तार किया गया। इन्हें पहले ही हत्या जैसे संगीन आरोपों में सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरफतुल रकीब की अदालत ने आज जांच अधिकारियों की तीनों को हत्या के नए मामलों में…
गिरिडीह । राज्य के प्रवासी मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। एक बार फिर मलेशिया में झारखंड के 70 मजदूर के फंसे होने का मामला सामने आया है। मलेशिया में फंसे मजदूर झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिले के रहने वाले हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो शेयर कर हेमंत सोरेन सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। मजदूरों ने वीडियो में बताया है कि पिछले चार माह से कंपनी ने उनको वेतन नहीं दिया है, जिसकी वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट के साथ-साथ खाने-पीने की समस्या…
कानपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली को जन जन पहुंचाने के लिए उप्र नेडा विभाग एवं केस्को संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न स्थानों कुल 14 स्थानों पर पीएम सोलर रूफ टॉप शिविर लगाएगा। इसके लिए एक लाख 70 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी बुधवार को उप्र नेडा विभाग कानपुर के परियोजना अधिकारी राकेश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम सोलर रूफटॉप योजना को वित्तीय वर्ष 2024 में एक लाख 70 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शहर में कुल 14 स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है। 25 सितम्बर…
अहमदाबाद । गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के समीप बुधवार सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी कार में सवार थे। बताया गया कि आगे जा रहे ट्रैलर से एक तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार से शवों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। हिम्मतनगर पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग अहमदाबाद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक एके पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह हिम्मतनगर…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें राजभवन के बिरसा मंडप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। वे झारखंड के 16वें चीफ जस्टिस बन गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष , काउंसिल के अध्यक्ष सदस्य एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, सदस्य समेत अपर महाधिवक्ता और महाधिवक्ता कार्यालय के सभी अधिवक्ता समेत हाई कोर्ट के कई अधिवक्ता मौजूद थे। जस्टिस एम…
रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शराब के साथ हटिया रेलवे स्टेशन से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपित का नाम शुभम कुमार है। वह बिहार के वैशाली का रहने वाला है। उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने ट्रेनों की जांच के निर्देश दिए है। इसी क्रम में आरपीएफ टीम ने हटिया स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर संदेहास्पद अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को देखा और उसके सामानों की जांच की। जांच के दौरान उसके बैग से 24 शराब की बोतल बरामद…
रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम का दो दिवसीय दौरा मंगलवार को संपन्न हो गया है। आयोग ने कहा है कि हम राज्य में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी रूप से विधानसभा के चुनाव कराने को प्रतिबद्ध हैं। कानून व्यवस्था और चुनाव आयोग के निर्देशों का बिना किसी पक्षपात के सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। राज्य सरकार, प्रशासन और कानून का अनुपालन कराने वाली एजेंसियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के साथ…



