नाला (जामताड़ा)। नाला चतुर्थ वर्गीय पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा सभी पशुपालकों के लिए निशुल्क पशु चिकित्सा हेतु एंबुलेंस के द्वारा घर-घर पशुओं के चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई आएगी ।उन्होंने कहा कि 1962 पर कॉल करके पशुपालक अपने पशु का उपचार अपने ही घर पर निशुल्क करवा सकते हैं सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए यह सुविधा मुहैया कराई है। उन्होंने सभी पशुपालकों तथा किसानों से अपील की है कि सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम से लाभान्वित हों और 1962 पर कॉल करके अपने ही घर पर एंबुलेंस बुलवाकर पशुओं का चिकित्सा निशुल्क करावे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


