कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को दुमका में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान प्रखंड के महेशपुर गांव के आदिवासी छात्र सुजीप टुडु को राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल मिलने से उनके परिजन तथा पुरे प्रखंड में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बता दें कि मंगलवार को सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह में प्रखंड के महेशपुर गांव के आदिवासी छात्र सुजीप टुडु को संस्कृत फैकल्टी पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। सुजीप टुडु सत्र 2020 -23 संस्कृत विभाग के यूनिवर्सिटी टॉपर तथा बेस्ट ग्रेजुएट होने पर उन्हें दो गोल्ड मेडल सहित प्रमाण पत्र राज्यपाल के हाथों देकर सम्मानित किया गया। इधर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने को लेकर परिजन सहित पुरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मौके पर सुजीप टुडु ने कहा गोल्ड मेडल पाकर बहुत ही अच्छा लग रहा है और गर्व महसूस हो रहा है। बताया कि आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे तथा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देंगे साथ ही कहा आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहते हैं। उन्होंने प्रखंडवासियों को संदेश देते हुए बच्चों को सही ढंग से खूब मन लगाकर पढ़ाई लिखाई करते हुए प्रखंड के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की बात कही। वही पूर्व में सिंहवाहिनी +2 उच्च विधालय में कार्यरत शिक्षक डॉ उमेश कुमार पांडेय ने मानविकी संकाय के संस्कृत कथा साहित्य पंचतंत्र में निहित मानवीय मूल्यों का समीक्षात्मक अध्ययन विषय पर शोध प्रस्तुत किया है। दीक्षांत समारोह के दौरान इसी शोध कार्य के लिए उन्हें पीएच.डी डिग्री प्रदान की गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


