जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर मंडल इकाई द्वारा बुधवार को नारायणपुर मंडल के सबनपुर, कमलडीह, चंद्रपुर ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पंडित जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर नारायणपुर मंडल के कई बूथों में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। नारायणपुर मंडल प्रभारी सुजाता सिंह भैया, सुभाशीष भट्टाचार्य, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक आनंद पोद्दार, संजय ओझा आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी वयक्तित्व के धनी , एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारो के साथ उन्होंने एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। मंडल प्रभारी सुजाता सिंह भैया एवं विधानसभा प्रभारी सुबाशिष भट्टाचार्य, आनंद पोद्दार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता के साथ वयक्तिगत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के कारण हमेशा उनके विचारों को अमल करने की आवश्यकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े प्रथम व्यक्ति के समक्ष लाने के लिए समर्पित रहा है। पंडित जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से लेकर भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए एकात्म मानववाद का संदेश जन जन तक पंहुचाते रहे। राजनीति के अलावा इनका भारतीय साहित्य में भी विशेष योगदान रहा है।
इस अवसर पर संजय ओझा, कालीचरण दास, पुरुषोत्तम पंडित, रमेश दुबे, पंकज तिवारी, बरूण राय, भागीरथ पंडित, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


