कुंडहित (जामताड़ा) । भले ही विधानसभा चुनाव की तिथि अभितक निर्धारित नही हुआ लेकिन प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। वुधवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीडीओ जमाले रजा के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, तथा प्रखंड एंव अंचल के विभिन्न अधिकारी एंव कर्मियों उपस्थित रहे। बैठक में बीडीओ जमाले रजा ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान केन्द्र में बुनियादी मुलभुत सुबिधाओं पर चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान मतदान केन्द्र में बिजली, पानी, रेंम्प, कमरा, शौचालय, आदि बिन्दुओं पर बिस्तार से चर्चा किया गया। जहा सभी कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर मतदान केन्द्र के बुनियादी मुलभुत सुबिधओं के बारे में जानकारी देने की निर्देश दिया गया। कहा की मतदान केन्द्र में रोशनी कम है तो उस कमरा में दो तीन लाईट लगाने की बात कही गई। वही केन्द्र में पानी नही है या चापानल खराब है उसका जानकारी देने को कहा गया। वही शौचालय के स्थिति के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया। मतदान केन्द्र के पहॅूच पथ कैसे है, कहां से कहा तक सड़क जर्जर है। आदि बिन्दुओ पर बीडीओ ने बिस्तार से चर्चा करते हुए सभी को एक सप्ताह के अंदर पुरी जानकारी के साथ कार्यालय में जमा करने की निर्देश सभी कर्मियो को दिया गया। मौके पर बीडीओ के अलावे पशु चिकित्सक डॉ बिनय कुमार, बीपीओ गोबिन्द घोष, बीपीआरओ परमेश्वर रजक, चंचल दास, डॉ तापस मंडल, कनीय अभियंता लक्ष्मीकांत हेम्बरम, प्रशांत कुमार सहित प्रखंड एंव अंचल कर्मियों उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


