हनवारा । महागामा प्रखंड क्षेत्र मैक्ष लगातार रुक-रुक कर बारिश बुधवार क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने आम लोगों को जहां तेज गर्मी से खासी राहत पहुंचाई। वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के लिए कल यह बारिश राहत बनकर बरसी है। इसके चलते किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। किसानों की खुशी स्वभाविक भी है, क्योंकि धान की फसल को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसे में किसानों का मानना है कि धान की फसल के लिए बारिश भी जरूरी होती है। इस बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है। किसानों को गर्मी और बिना बरसात के जहां अपनी धान की फसल के लिए पानी की समस्या आए दिन हो रही थी। इस बारिश में किसानों को काफी लाभ हुआ है। वहीं इस बरसात से किसानों के अन्य फसलों को भी फायदा पहुंचेगा। किसान कलीराम, जितेंद्र शर्मा, सुखबीर, सतपाल, नंबरदार सतबीर कंबोज आदि की मानें तो खेतों में उन्हें बिजली इन दिनों मुश्किल से 5 से 7 घंटे ही मिल पा रही थी। इस बारिश से धान किसानों को सिंचाई से फिलहाल छुटकारा मिला है।हनवारा रामकोल गढी बिशनपुर कोयला परसा नरायनपुर , बारिश होने के बाद खिल उठी। वही किसान आलमगीर का कहना है कि इस बरसात से धान की फसल को फायदा है। उसमें मदद मिलेगी। दूसरा धान की फसल में अगर पत्ता लपेट यानी लीफ फोल्डर जैसी बीमारी का यदि कोई प्रकोप है भी तो वह इससे दूर हो जाएगा। दूसरा इस तरह की बरसात की धान की फसल को जरूरत थी क्योंकि अभी किसानों के खेतों में धान की फसल फ्लोरिंग स्टेज पर है। लगभग 12 से 14 दिनों में पौधा से धन निकालना शुरू हो जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


