Author: Santal Express

प्रतिनिधि, हनवारा : महगामा के परसा गांव का आशिक इलाही अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता की ऊंची कूद में राज्य में दूसरे स्थान पर चयनित किया गया है। आशिक इलाही अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सीएमएसई हाइस्कूल गोडडा से रांची भेजा गया था। रांची में आशिक पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर चयनित किया गया है। आशिक के चयन होने पर पूरे स्कूल परिवार के ओर से बधाई दी गयी है। परिजन व दोस्त भी गदगद हैं। परिजनों ने कहा कि आशिक ने न केवल परसा बल्कि गोडडा जिला का नाम रोशन किया है।

Read More

 – विधानसभावार आवंटित किए गए ईवीएम गोड्डा : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, नॉमिनेशन की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई। रेंडमाइजेशन में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र 16 पौडैयाहट, 17 गोड्डा, 18 महागामा को मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। कुल…

Read More

गोड्डा : झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में रांची में आयोजित हो रहे खेलो झारखंड प्रतियोगिता के कबड्डी स्पर्धा में भाग लेने के लिए गोड्डा की टीम सोमवार को रांची के लिए रवाना हुए। उक्त प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक खेल गांव, रांची में आयोजित होनी है। इस दौरान कुल 6 वर्गों में बालक- बालिकाओं की टीम कबड्डी स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करेगी। टीम के साथ कोच व मैनेजर के रूप में शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, जोशुआ टुडू, रूपम कुमारी, स्नेहलता पूर्ति, मंगल सरदार, आशालता मुर्मू साथ जा रहे हैं। खिलाड़ियों…

Read More

गोड्डा : न्यू पुलिस केन्द्र, गोड्डा में सोमवार को पुलिस स्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा शहीद स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर देश के शहीद जवानों को स्मरण करते हुये नमन किया गया तथा शहीद हुये पुलिसकर्मी स्व० छोटेलाल मुर्मू की पत्नी संगीता किस्कू एवं उनके बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गोड्डा, जयप्रकाश नारायण चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, अशोक रविदास, पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव, आई०आर०बी०-8 गोड्डा, परिचारी प्रवर, पु० के०, गोड्डा, परिचारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।

Read More

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिट्टीपाड़ा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला। फ्लैग मार्च करते हुए लिट्टीपाड़ा पुलिस ने थाना से तिलका मांझी चौक होते हुए नवाडीह, रांगा, बादल चौक,करियोडीह पहुंचा।पुनः उसी रास्ते से लिट्टीपाड़ा थाना पहुंचा।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव भयमुक्त हो जिसको लेकर पुलिस लगातार कार्य कर रही है आज इसी निमित्त फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ लोगों को 20नवंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव भयमुक्त करने का अपील किया।कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने का…

Read More

मेहरमा (गोड्डा) : विगत 5 वर्षों से बंद विद्यालय हिमालयन एकेडमी का ताला सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में खोला गया। इसके साथ ही अगले सत्र से नामांकन का रास्ता साफ हो गया। जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरन केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अभिनव कुमार, थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी की मौजूदगी में विद्यालय के मुख्य द्वार तथा कार्यालय कक्ष का ताला खुलवाया गया। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद संथालिया, ट्रस्टी विपिन कुमार जायसवाल के साथ…

Read More

असम में नदी में डूबने से हुई मौत, पाकुड़ में हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजली  संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़िया( पाकुड़ )। थाना क्षेत्र के बन्नोग्राम निवासी असम प्रदेश के तेजपुर कैम्प में तैनात भारतीय वायु सेना के हवलदार बापी घोष का पार्थिव शरीर तिरंगे से लपेटे एम्बुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव बन्नोग्राम लाया गया। उनका शव पहुंचते ही बन्नोग्राम सहित प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। आर्मी सेना के जवानों ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी। सेना के पदाधिकारी ने उनकी पत्नी संपा घोष को…

Read More

पाकुड़ । आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस केंद्र पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने  प्री पोल ड्यूटी के लिए तैनात की गई  आई टी बी पी की 04  सी ए पी एफ  कंपनियों को  आवश्यक ब्रीफिंग दी। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को उनके कर्तव्यों और पाकुड़ जिले की वस्तु स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को चुनाव ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता और सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने और पूरी तरह से चौकन्ना रहने की सलाह दी। उन्होंने जवानों को  चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता  हिरणपुर (पाकुड़ )। पाकुड़ एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हिरणपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा स्थित एक हार्डवेयर दूकान में छापेमारी कर 51 बोतल देशी व विदेशी शराब जब्त किया है। वहीं मामले में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ एसपी  को गुप्त सूचना मिली थी कि डांगापाड़ा में अवैध रुप से शराब का भंडारण कर बिक्री किया जा रहा है। जिसपर एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवीन कुमार, एएसआई शुभदीप कुमार आदि ने डांगापाड़ा चौक में…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा)– भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो नाला पहुंचे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा नाला आमबगान स्थित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर भाजपा के प्रत्याशी माधव चंद्र महतो का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और सामुहिक रूप से गीला शिकवा मिटाकर भाजपा के प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो को विजय दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो ने आलाकमान द्वारा दायित्व सौंपे जाने को लेकर आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा जिस उम्मीद के साथ…

Read More