संवाददाता नाला (जामताड़ा)– भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो नाला पहुंचे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा नाला आमबगान स्थित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर भाजपा के प्रत्याशी माधव चंद्र महतो का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और सामुहिक रूप से गीला शिकवा मिटाकर भाजपा के प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो को विजय दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो ने आलाकमान द्वारा दायित्व सौंपे जाने को लेकर आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा जिस उम्मीद के साथ आलाकमान के द्वारा मुझे बागडोर संभालने के लिए दायित्व सौंपा गया है हम तमाम कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझपर भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास किया है इसलिए मैं केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को सबसे पहले बधाई देना चाहता हूं और मैं शिक्षक रहा हूं और एक शिक्षक होने के नाते मेरा जो चुनावी एजेंडा है वह शिक्षा व्यवस्था को बढ़िया करना है। स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़िया करना है, यातायात को बढ़िया करना है किसान बहुल एरिया होने के चलते अजय बराज योजना में लाइनिंग करके उस व्यवस्था को हर खेत को पानी और हाथ को काम यह व्यवस्था सुनिश्चित करना मेरा टॉप प्रायरिटी में है। मेरा टॉप प्रायॉरिटी में है यहां का सुशासन। कहने का तात्पर्य यह है कि कुछ लोगों का बालु चल सकता है ईंट का भट्टा चल सकता है लेकिन कुछ लोगों का बालु का ट्रैक्टर नहीं चल सकता है, कोयला का धंधा नहीं चल सकता है और कुआं का अगर बनाया है तो कुछ लोगों का पेमेंट हो सकता है, और कुछ दल विशेष का लोगों का पेमेंट नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये कुशासन से मुक्त कराकर सुशासन के रास्ता को प्रशस्त करने के लिए हमारी पार्टी ने इस बार नारा दिया है हमारा यह चुनाव बेटी,माटी और रोटी को बचाने का लड़ाई है हम युवाओं के लिए काम करना चाहते हैं। पलायन को रोकने के लिए काम करना चाहते हैं। मौके पर तापस भट्टाचार्य, रंजीत तिवारी,अनाथ गोरांई, जितेन राउत, काजल बाउरी,कमल पैतंडी, चन्द्र मोहन घोष, निमाई घोष, अक्षयानंद पाठक,रविलाल गोरांई, प्रसेनजीत घोष, गिरिधारी ठाकुर, कैलाश मंडल, नरेन्द्र मुर्मू,चंचल खां,शिवधन हेम्ब्रम, गरीब देवांशी,असीम गोप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



