जामा । प्रखंड के ढोढ़ली पंचायत अन्तर्गत बलमडीह गांव के सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक रामकैलाश मंडल की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गया । जानकारी के अनुसार वे 31 मार्च 2024 को उत्क्रमित मध्य विधालय कुशमहा से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके पश्चात वे अपने घरेलू कार्य खेती बाड़ी कार्य में लगे हुए थे। अचानक रविवार सुबह घर से मोटरसाइकिल निकाल रहे थे कि अचानक गिर गये और बेहोश हो गये। आनन फानन में घर वाले उन्हें फुलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें देवघर ले गये। जहां इलाज के…
Author: Santal Express
फुटाबांध जंगल में फर्जी बैंक पदाधिकारी बन कर रहे थे ठगी देवघर। साइबर पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों से गुप्त सूचना पर 02 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 02 मोबाइल,03 सिम कार्ड जब्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्त में सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलचुंवा वर्तमान में जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिया गांव निवासी चंदन कुमार दास, पिता राजकिशोर दास,दूसरा आरोपी मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाआगर गांव के बिलास मंडल, पिता जवारी मंडल शामिल हैं। उक्त अभियुक्तों के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया 02 फर्जी मोबाईल नंबर…
देवघर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीपुर थाना क्षेत्र के ठरियारी से अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के ठरियारी गांव निवासी कन्हया कुमार बल्द – बोनी यादब के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि ठरियारी से अबैध विदेशी शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसमें अवैध विदेशी शराब -12.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कन्हया कुमार के बारे में अवैध शराब की…
बाईपास के बनने से जसीडीह में इंजन को उल्टा घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी देवघर/जसीडीह। पूर्वी रेलवे का आसनसोल मंडल बहुत जल्द एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होने जा रहा है, जो रेल संपर्क को बढ़ाने,यातायात को कम करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का वादा करता है। यह महत्वपूर्ण विकासात्मक बुनियादी ढांचा माल और यात्री दोनों ट्रेनों की सुचारू आवाजाही की अनुमति देता है, जिससे रेल यातायात क्षमता में वृद्धि होगी। जसीडीह बाईपास नॉन-स्टॉप ट्रेनों को जसीडीह स्टेशन से दूर कर देगा, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और अन्य सेवाओं के लिए समय पर आगमन और प्रस्थान संभव…
देवघर/जसीडीह। दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, इस वर्ष पूर्व रेलवे देश के विभिन्न दिशाओं में चालीस (40) विशेष ट्रेनें चला रहा है। इस कदम से भीड़-भाड़ को कम करने और इस मौसम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अक्टूबर और नवंबर 2024 के महीने में विशेष ट्रेनों की 390 यात्राओं के माध्यम से 4,00,000 बर्थ सृजित की गई हैं। ये विशेष ट्रेनें त्योहारों के दौरान सभी यात्रियों के लिए सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगी। ये विशेष…
देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत में प्रधानाध्यापक विजय हांसदा विगत तीन महीनों के दौरान 52 दिन विद्यालय संचालित हुए। जिसमें मात्र 25 दिन ही वे विद्यालय पहुंचे और इस 25 दिन के दौरान करीब 2 घंटे विलंब से पहुंचे। जबकि समय से घंटे भर पूर्व ही विद्यालय से गायब हो गए हैं। वहां के अन्य सहायक शिक्षकों ने बताया कि कार्यालय काम से विद्यालय से निकल जाते हैं। सोमवार को भी वह विद्यालय एक घंटा लेट से पहुंचे और कार्यालय काम से पहले बाहर चले गए। विद्यालय में बच्चों का पोशाक की कमी देखा गया। बच्चों का भोजन करने की…
देवघर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा सभी जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जसीडीह स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने जांच के क्रम में एक युवक के बैग से दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। वही युवक को गिरफ्तार कर जीआरपी पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तार युवक का नाम सुमित कुमार सिंह है जो बिहार के पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र बिहारी बीघा गावं का रहने वाला है। जाता है कि रेल के जीआरपी पुलिस द्वारा स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान गिरफ्तार युवक के बैग को…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-जसीडीह बाईपास निर्माण कार्य पूरा होने के साथ, पूर्वी रेलवे का आसनसोल मंडल बहुत जल्द एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होने जा रहा है, जो रेल संपर्क को बढ़ाने, यातायात को कम करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का वादा करता है। यह महत्वपूर्ण विकासात्मक बुनियादी ढांचा माल और यात्री दोनों ट्रेनों की सुचारू आवाजाही की अनुमति देता है, जिससे रेल यातायात क्षमता में वृद्धि होगी। जसीडीह बाईपास नॉन-स्टॉप ट्रेनों को जसीडीह स्टेशन से दूर कर देगा, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और अन्य सेवाओं के लिए समय पर आगमन और प्रस्थान संभव होगा।लेवल क्रॉसिंग को खत्म…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सिविल सर्जन, देवघर डॉ० युगल किशोर चौधरी एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह- नोडल पदाधिकारी एन०सी०डी० कोषांग देवघर के निर्देशानुसार सोमवार को, उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मानिकपुर,देवघर विद्यालय में तंबाकू निषेद पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस खतरनाक आदत से दूर रखना है। इस कार्यक्रम में बच्चो को तम्बाकू से होने वाले बीमारियों जैसे कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबधित बीमारी के बारे में चर्चा की गयी, तथा इससे होने वाले आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभाव…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- चेतना विकास देवघर जिले में गत कई वर्षों से बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रही है.“बाल विवाह मुक्त भारत” जो कि 200 से ज्यादा गैरसरकारी संगठनों का एक राष्ट्रव्यापी गठबंधन है और जो 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए 400 से ज्यादा जिलों में जमीनी अभियान चला रहे हैं.चेतना विकास भी इस राष्ट्रव्यापी गठबंधन का सहयोगी है.देश में बाल विवाह कानून पर एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून के प्रभावी तरीके से कार्यान्वयन के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि बाल विवाह अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने…


