आज के दौर में काम के तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण सिरदर्द की समस्या आम है। ऐसे में लोग राहत के लिए तरह-तरह की दवाईयों का सेवन करने लग जाते हैं, जिससे सेहत पर विपरीत असर भी पड़ने लग जाता है। दवाईयों का इस्तेमाल न करके घरेलू उपचार से भी सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सिरदर्द से राहत पाने करें ये उपाय लौंग और नमक का मिश्रण – सिर दर्द से परेशान हैं तो लौंग और नमक का मिश्रण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। यह सिर दर्द के लिए एक प्रभावी…
Author: Santal Express
पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की जरमुंडी । बासुकीनाथ मुख्य बाजार एवं चूड़ी गली में भीषण आग लगने से आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुके दुकानदारों से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य अभयकांत प्रसाद ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दिया। अभयकांत प्रसाद ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा यथाशीघ्र दिया जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए आवश्यक पहल किया जाए। बासुकीनाथ मंदिर न्यास समिति एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत में स्थायी रूप से दमकल की व्यवस्था…
कहा-प्रशासन सहानुभूति पूर्वक मामले में पहल कर उचित मुआवजा प्रदान करें जरमुंडी । बासुकीनाथ के चुड़ीगली में अग्निकांड से पीड़ित दुकानदारों ने सोमवार को प्रशासन से मुआवजे की मांग की। बासुकीनाथ चूड़ी गली और सब्जी बाजार के दर्जनों दुकानदारों ने प्रशासन से सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बता दें की रविवार को अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों की सूची सीआई अभिषेक कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अवनी कांत वाजपेयी ने बनाई थी। इसमें बड़े हालसेलर व दुकानदार की संख्या 72 जबकि फुटपाथी दुकानदार की संख्या 37 सहित कुल 109 प्रभावित दुकानदार शामिल थे। इस…
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व जवानों संग शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि दुमका । पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने सोमवार को जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जरमुंडी), परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक दुमका समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ पुलिस केंद्र दुमका में पुलिस संस्मरण दिवस के उपलक्ष्य पर शहीदों को श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया| मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के ही दिन 21 अक्टुबर 1959 को लेह लदाख के हॉट स्प्रीगं में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपाधीक्षक…
नोनीहाट। नोनीहाट-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर हँसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबई नदी नोनीहाट समीप नोनीहाट की ओर से आ रही है ऑटो ( जेएच 15 ए एफ 8220) ने 4 वर्षीय बच्ची को अपने चपेट में ले लिया | घटना के विषय में बताया जा रहा है 4 वर्षीय बच्ची कल्पना कुमारी जो कि अपनी दादी के साथ गाय चेरा कर अपने घर वापस आ रही थी इसी दौरान नोनीहाट की ओर से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने बच्ची को ठोकर मार दिया | जिससे बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई | परिजनों के द्वारा घायल…
विस चुनाव को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने किया विभिन्न कोषांगो का गठन रानीश्वर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेश पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को विभिन्न कोषांगो का गठन किया।साथ ही विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रतिनियुक्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारी के साथ बैठक कर कार्य का निष्पादन सजगता के साथ ससमय पूरा करने का आदेश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि आचार संहिता उलंघन का मामला प्रकाश में आने पर त्वरित करवाई करें| उन्होंने कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का सख्त आदेश दिया। इसके अलावा बीडीओ राजेश…
रानीश्वर ( दुमका ) । शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में झामुमो दल अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सोमवार को सांसद नलिन सोरेन ने दल के संभावित प्रत्याशी आलोक सोरेन के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रखंड अध्यक्ष बाबुजन हेम्ब्रम, सचिव नौशाद शेख ,जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त ,चंडी चक्रवर्ती ,अब्दुल रईस खान बख्सिस खान, दिलीप महातो , प्रदीप घोष , रफीक खान, अशोक गोराई राजीव लायेक, के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।
दुमका । उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के निदेश पर मुफसिल थाना क्षेत्र में सोमवार को खान निरीक्षक ने वाहन जांच अभियान चलाकर की अवैध रूप से पत्थर चिप्स ले जाते चार वाहनों को जप्त कर मुफ्फसिल थाना को सुपूर्द कर दिया है। अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के रोक थाम को लेकर खान निरीक्षक बहृमदेव यादव ने सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड के समीप वाहनों की जांच की| जांच के क्रम में चार वाहन पत्थर चिप्स ले जाते पाये गए| जिस पर वाहनों के चालक से कागजात की मांग की गयी,लेकिन चालक के द्वारा किसी प्रकार का चालान व…
समारोहपूर्वक मनाया गया आमजोड़ा सतीशचन्द्र उच्च विद्यालय का प्रतिष्ठा दिवस रानीश्वर। थाना अन्तर्गत सौ साल पुराना सतीश चन्द्र उच्च विद्यालय प्रांगण में सेंटिनारी वेलफेयर कमिटी की अगुवाई में 20 अक्टुवर रविवार दोपहर दो बजे विद्यालय के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय प्रतिष्ठाता परिवार के सदस्य मधुसूदन दास, रंजित कुमार दास, देवाशीष कुमार दास, कालेज के पुर्व प्राचार्य अब्दुल रईस खान, शिक्षाविद विश्वजीत घोष, पत्रकार सनातन सौ, प्रदीप पातर,भोला घोष,निर्मल दास अभिजीत पाल उपस्थित थे। विद्यालय के प्रतिष्ठाता स्व० सतीशचन्द्र दास के मुर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ प्रदान…
जमीन विवाद को लेकर रामगढ़ के लावरती में मांझी परगना बैसी की बैठक आयोजित रामगढ़ । दुमका दिसोम मांझी थाना आर जाहेर थान संताल परगना नामक संस्था के आह्वान पर रामगढ़ प्रखंड के पथरिया पंचायत के लावरती गांव में सोमवार को दूसरी बार मांझी परगना बैसी का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि इस संस्था के प्रतिनिधि स्वयं को मांझी परगना सरकार( नॉन ज्यूडिशियल गवर्नमेंट )कहते हैं। पिछले दिनों रामगढ़ प्रखंड के कई स्थानों पर इन्होंने दो पक्षों के बीच में चल रहे भूमि विवाद का हल करने के लिए मांझी परगना बैसी का आयोजन किया था। इन लोगों द्वारा…


