समारोहपूर्वक मनाया गया आमजोड़ा सतीशचन्द्र उच्च विद्यालय का प्रतिष्ठा दिवस
रानीश्वर। थाना अन्तर्गत सौ साल पुराना सतीश चन्द्र उच्च विद्यालय प्रांगण में सेंटिनारी वेलफेयर कमिटी की अगुवाई में 20 अक्टुवर रविवार दोपहर दो बजे विद्यालय के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय प्रतिष्ठाता परिवार के सदस्य मधुसूदन दास, रंजित कुमार दास, देवाशीष कुमार दास, कालेज के पुर्व प्राचार्य अब्दुल रईस खान, शिक्षाविद विश्वजीत घोष, पत्रकार सनातन सौ, प्रदीप पातर,भोला घोष,निर्मल दास अभिजीत पाल उपस्थित थे। विद्यालय के प्रतिष्ठाता स्व० सतीशचन्द्र दास के मुर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ प्रदान कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
विद्यालय के पुर्व छात्र दुलाल चन्द्र पाल, सीताराम घोष, शिक्षाविद शिवानी दास और झारखंड सांगली समिति के प्रदेश अध्यक्ष सह जाने माने फुटबॉल खिलाड़ी विमलभुषण गुहा उर्फ बाबु गुहा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा विदेही आत्माओं के स्मृति में एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
आयोजन के दुसरे सत्र में पार्थसारथी दास के तत्वावधान में स्वर्गीय शोभा रानी दास स्मृति महिला फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया।जबकी पुरुषों का दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला गया। विजेता और रनार अप टीम के साथसाथ सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया। स्वर्गीय मिनति घोष के स्मृति में दु्ःस्थ और असहायों को विश्वजीत घोष के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में झारखंड और बंगाल के दर्शक उपस्थित थे।


