पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व जवानों संग शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
दुमका । पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने सोमवार को जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जरमुंडी), परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक दुमका समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ पुलिस केंद्र दुमका में पुलिस संस्मरण दिवस के उपलक्ष्य पर शहीदों को श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया|
मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के ही दिन 21 अक्टुबर 1959 को लेह लदाख के हॉट स्प्रीगं में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपाधीक्षक करम सिंह अपने बीस बहादुर जवान साथियों के साथ चीनी सेना के साथ अपनी देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे, तब से हम प्रतिवर्ष इस तिथि को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाते है।
आज हम उन शहीद जवानों को याद कर नमन करते है।
उन्होंने कहा कि आज हम सभी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों तथा राज्य पुलिस बलों के उन बहादुर पदाधिकारियों एवं जवानों को याद करते है जिन्होने देश की सीमाओं की रक्षा तथा आन्तरिक सुरक्षा एवं शान्ति स्थापित करने के दौरान अपनी प्राणों की आहूति दी है।
देश की सीमा की रक्षा, आन्तरिक सुरक्षा एवं शान्ति स्थापित करने के क्रम में विगत एक वर्ष यानी 01 सितम्बर-2023 से 31 अगस्त-2024 तक कुल 229 पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए है।
इन शहीद पुलिसकर्मियों में हमारे झारखण्ड पुलिस के 04 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए है, जिनके नाम
हवलदार – चौहान हेम्ब्रम,आरक्षी सिकन्दर सिंह,आरक्षी सुकन राम एवं
आरक्षी रामदेव महतो हैं।
पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि झारखण्ड राज्य के इन शहीद पुलिसकर्मियों के साथ-साथ हम उन सभी पुलिसकर्मियों को नमन करते है तथा उन्हें अपनी श्रद्वा-सुमन अर्पित करते हैं जिन्होने विगत एक वर्ष में अपनी शहादत दी है। हम दुमका जिलाबल के पूर्व में शहीद हुए उन सभी आठ पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को भी नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते है।
पुलिस संस्मरण दिवस पर परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र दुमका रमेश कुमार मंडल एवं पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर संपत्ति एवं परिवहन शाखा के साथ-साथ सभी पुलिस पदाधिकारी, भूतपूर्व पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष, पुलिस कर्मी एवं सहायक पुलिस कर्मियों के द्वारा के द्वारा संध्या में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई|




