देवघर संताल एक्सप्रेस:-जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ मनोज कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार, आर० एल० सर्राफ उच्च विद्यालय देवघर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम, देवघर के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं मुख स्वास्थय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु सदर अस्पताल देवघर के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शरीफ अंसारी के द्वारा बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य एक सकारात्मक अवधारणा है जो व्यक्तिगत और सामाजिक संसाधनों के साथ-साथ शारीरिक क्षमताओं पर भी जोर देती है। साथ ही छात्रों में मानसिक रोग होने के कारण, मानसिक रोग क्या होता है के बारे में विस्तार से अपनी…
Author: Santal Express
अतुल्य गंगा की 13 सदस्यीय टीम ने साहिबगंज से लिया गंगा जल का सैम्पल साहिबगंज। ऋषिकेश से चल कर 2600 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रविवार की देर शाम को साहिबगंज पहुंची अतुल्य गंगा की टीम ने सोमवार की सुबह 6:30 बजे शहर के ओझा टोली घाट व राजमहल छठ घाट से गंगा जल का सैम्पल कलेक्ट किया। टीम में सेवानिवृत सैन्य अधिकारी जनरल विनोद कुमार भट, कर्नल रतन वीर सिंह, कमांडर प्रतीक डबराल, शोधकर्ता अविनाश कुमार, आनंद सेबेस्टियन, सूरज निषाद, सुमित कुमार, वैभव सिंह, रत्नेश निषाद, राम निषाद, अमित निषाद व अन्य शामिल हैं। टीम ने यहां गंगा…
साहिबगंज/तालझारी। प्रखंड सभागार में सोमवार को सीओ सह एमओ राम सुमन प्रसाद के अध्यक्षता में डीलरों की एक अहम बैठक आयोजित कि गई । उन्होंने बताया आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य चर्चा करते हुए की कहा चुनाव में अधिक से अधिक भोटिंग हो इसके लिए सभी डीलर अपने अपने क्षेत्र के लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया वहीं ग्रीन राशन कार्ड धारियों को अगले आदेश तक महीने में दो बार चावल दिया जायेगा धोती साड़ी व लूंगी का राशि दो दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया। अक्टूबर माह के राशन 30 अक्टूबर तक…
साहिबगंज। जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सीएस डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएस ने अस्पताल के स्वास्थ सेवाओ को लेकर मरीजो से जानकारी ली है। साथ ही सीएस ने कहा कि मरीजो को मिलने वाली तमाम सुविधाओ के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकरी ली। इस दौरान उन्होंने दवा से संबंधित जानकारी भी ली है। साथ ही विलंब से पहुचने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी हिदायत देते हुए समय का पालन करने का निर्देश दिए है। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। इसके…
बोरियो, साहिबगंज। प्रखंड क्षेत्र के पुआल पंचायत के जाहेर स्थान से प्राथमिक विद्यालय जाने वाला कच्चा रास्ता गड्ढा है जो कि आगे पुल है पीछे सड़क है बारिश के दिनों में दो फिट पानी भर जाता हैं बारिश के दिनों में बच्चे को आने जाने में हो रही है मुश्किलें विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव बूथ नंबर 118 एवं 119 है लेकिन कई पदाधिकारी चुनाव के समय बुथ को निरीक्षण करने आते है और चले जाते है फिर भी स्कूल के रास्ता के बारे ध्यान नही दिया जाता है वहीं छात्र मिलन मुर्मू सोनू मुर्मू ने बताया कि हमलोंगो…
पुलिस संस्मरण दिवस पर याद किये गए शहीद डीएसपी सहित पदाधिकारियों व कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि साहिबगंज। पुलिस संस्मरण दिवस 2023 पर पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित शहीद स्थल पर सोमवार की सुबह डीएसपी विजय कुशवाहा के नेतृत्व में शहीद पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपने शहीद साथियों की याद में दो मिनट के लिये अपना राइफल झुकाया। वहीं डीएसपी सहित पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने अमर शहीद बेदी पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएसपी ने अपने…
साहिबगंज : शहर के मशहूर होमियोपैथी चिकित्सक डॉ सूर्यानंद प्रसाद सोमवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे से वियतनाम के लिए रवाना होंगे। डॉ सूर्यानंद जर्मन होमियो केयर फार्मास्यूटिकल्स के तत्वाधान में वियतनाम के राजधानी हनोई में आयोजित 5 दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य विश्व में होमियोपैथी चिकित्सा के चरणबद्ध तरीके से विकास और उसकी चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक बदलाव लाना है। कहा कि समय के साथ लोगों की जीवन शैली में आ रहे बदलाव से बीमारियों का स्वरूप भी बदल रहा है। यही कारण है कि होमियोपैथी चिकित्सकीय…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । शारदीय नवरात्र के बाद सार्वजनिक दुर्गापूजा सह लक्खी पूजा मेला समापन होने के बाद सोमवार को वैष्णवी दुर्गामंदिर मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा एवं लक्खी मंदिर में स्थापित मां लक्खी की प्रतिमा का विसर्जन नगर भ्रमण के साथ बांसलोई नदी में किया गया। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने मंदिर पहुँचकर माँ की पूजा-अर्चना की एवं सिंदूर खेला की रस्मों को पूरा किया। वहीं महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर एवं सिंदूर उड़ा कर मां को विदाई दी। बारी-बारी से भक्तो ने माँ को प्रणाम किया। इस दौरान भक्तो ने एक दूसरे को…
हनवारा संवाददाता गोड्डा/ महागामा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कैंडिडेट का ऐलान किया है। पहली सूची में पार्टी ने नाम घोषित किए थे। इस बार पार्टी ने महागामा विधानसभा से पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत को प्रत्याशी बनाया है। उनकी टिकट की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने पैतृक गांव नरैनी मै अपनी खुशी जाहिर करते हुए पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महागामा में फिर से एक बार…
गोड्डा : आसन्न विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर गोड्डा में पुलिस पदाधिकारी एवं सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों ने अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अन्तराज्यीय जिला बांका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बौंसी/थाना प्रभारी, बौंसी, धोरैया, पंजवारा एवं गोड्डा जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा/थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट, मुफस्सिल, पथरगामा, बसंतराय, मोतिया ओ०पी० के साथ बैठक की गई। जिसमें सघन वाहन चेकिंग अभियान कर अवैध आग्नेयास्त्र, मादक द्रव्य पदार्थ, शराब, नगदी आदि की बरामद एवं विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। वहीं मतदान कार्य में हिस्सा लेने की…


