देवघर संताल एक्सप्रेस:-जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ मनोज कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार, आर० एल० सर्राफ उच्च विद्यालय देवघर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम, देवघर के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं मुख स्वास्थय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु सदर अस्पताल देवघर के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शरीफ अंसारी के द्वारा बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य एक सकारात्मक अवधारणा है जो व्यक्तिगत और सामाजिक संसाधनों के साथ-साथ शारीरिक क्षमताओं पर भी जोर देती है। साथ ही छात्रों में मानसिक रोग होने के कारण, मानसिक रोग क्या होता है के बारे में विस्तार से अपनी बात को रखा तथा मानसिक रोग से सम्बंधित आधुनिक समय की चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। वही क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ अपर्णा रानी ने मानसिक स्वास्थ्य से निपटने हेतु बताया कि नियमित व्यायाम करने से तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है, और मानसिक बीमारी से उबरने में मदद मिलती है।साथ ही बताया की तनाव से बाहर आने के लिए तनाव प्रबंधन तकनीकें, जिनमें विश्राम विधियां शामिल हैं,मदद कर सकती हैं। वहीं मौके पर उपस्थित डेंटल सर्जन डॉ० शालिनी एवं डेंटल ह्यजेनिस्ट प्रभाकर कुमार ने बच्चों को स्वस्थ दांत रखने के लिए बताया कि अपने दांतों को रोजाना ब्रश करना अच्छी मौखिक स्वच्छता और स्वस्थ दांतों को बनाए रखता है तथा सुनिश्चित करना है कि आप दिन में दो बार अपने दाँत ब्रश करें, लेकिन बहुत ज़्यादा ज़ोर से न करें। बहुत ज़ोर से ब्रश करने से आपके दाँतों के इनेमल और मसूढ़ों को नुकसान पहुँच सकता है। ऐसे टूथब्रश का इस्तेमाल करें जिनके ब्रिसल नरम हों। साथ ही विद्यालय में उपस्थित छात्रों को दांत से सम्बंधित किसी भी प्रकार के समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुराना सदर अस्पताल, देवघर में स्थित एम०टी०सी० भवन में आ कर परामर्श लेने का सुझाव दिया।
उक्त कार्यक्रम में श्री रवि कुमार सिन्हा (एफo एलo सीo), अभिषेक कुमार लाल (डी०ई०ओ०) एवं अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


