पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की
जरमुंडी । बासुकीनाथ मुख्य बाजार एवं चूड़ी गली में भीषण आग लगने से आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुके दुकानदारों से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य अभयकांत प्रसाद ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दिया। अभयकांत प्रसाद ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा यथाशीघ्र दिया जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए आवश्यक पहल किया जाए। बासुकीनाथ मंदिर न्यास समिति एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत में स्थायी रूप से दमकल की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार व अन्य मौजूद थे।




