देवघर संताल एक्सप्रेस:- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सिविल सर्जन, देवघर डॉ० युगल किशोर चौधरी एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह- नोडल पदाधिकारी एन०सी०डी० कोषांग देवघर के निर्देशानुसार सोमवार को, उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मानिकपुर,देवघर विद्यालय में तंबाकू निषेद पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस खतरनाक आदत से दूर रखना है। इस कार्यक्रम में बच्चो को तम्बाकू से होने वाले बीमारियों जैसे कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबधित बीमारी के बारे में चर्चा की गयी, तथा इससे होने वाले आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे मे भी बतलाया गया। विद्यालयों के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर साकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए का प्रयास किया गया साथ ही साथ कोटपा 2003 अधिनियम से संबंधित प्रावधनों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमे बतलाया गया की तंबाकू नियंत्रण अधिनियम कोटपा-2003 के मुख्यतः चार धाराओं के बारे में बिस्तर से बताया गया।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को तंबाकू दुष्परिणाम के बारे में बड़े ही रोचक तरीके से समझाया गया, साथ ही साथ बच्चों के बीच तम्बाकू निषेद पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे रोशनी प्रवीण,बनती कुमार राम एवं प्रीतम कुमार को एन०सी०डी० कोषांग, देवघर द्वारा पुरष्कृत किया गया। तंबाकू नहीं खाने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यशाला में प्राचार्य अलोक कुमार स्कूल के शिक्षकगण- विद्या सागर,संतोष पटेल,केसरिकांत,मालेश्वर मंडल, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी अभिमन्यु दांगी, डी० पी० ए० रवि चन्द्र मुर्मू , एवं अन्य शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


