गोड्डा : न्यू पुलिस केन्द्र, गोड्डा में सोमवार को पुलिस स्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा शहीद स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर देश के शहीद जवानों को स्मरण करते हुये नमन किया गया तथा शहीद हुये पुलिसकर्मी स्व० छोटेलाल मुर्मू की पत्नी संगीता किस्कू एवं उनके बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गोड्डा, जयप्रकाश नारायण चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, अशोक रविदास, पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव, आई०आर०बी०-8 गोड्डा, परिचारी प्रवर, पु० के०, गोड्डा, परिचारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


