लिट्टीपाड़ा में कार्यकर्ताओं की स्वर एक, पार्टी की आदेश सर्वोपरि, मन लगाकर करेंगे काम संताल एक्सप्रेस टीम पाकुड़। जैसा कि पूर्व अनुमान लगाया गया था की टिकट घोषणा के बाद पार्टी के अंदर और बाहर दोनों और भूचाल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । टिकट की घोषणा के बाद भाजपा के अंदर और बाहर ना दिखने वाली भूचाल है। जिन्हें पार्टी की टिकट मिला है वह तो गदगद है, और जिन्हें नहीं मिली है वे गम में हैं । उनके लिए बस इतना ही काफी है कि क्या गम है कि जो आप छुपा रहे है…
Author: Santal Express
दुमका । झारखंड बांगाली समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमलभुषण गुहा का शनिवार को निधन हो गया| दुमका के लोगों के बीच वह बाबू दा के नाम से जाने जाते थे। अपने समय के एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी के रुप में मशहूर बाबू दा की सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्रों में भी विशिष्ट पहचान रही है। दुमका श्रीराम पाड़ा स्थित निजी आवास परिसर में उनकी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बाबू दा स्पोर्ट्स हाउस दुमका के खेल जगत के लोगो में काफी लोकप्रिय है। दुमका शहर में जगद्धात्री पूजा का प्रारंभ उनके द्वारा ही किया गया था।बांगला भाषा और संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका…
शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर दुमका- सिउड़ी मार्ग के चकलता मोड़ से टाटा सूमो में ले जायी जा रही 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा सूमो से अवैध शराब की खेप पश्चिम बंगाल से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र होते हुए बिहार भेजी जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कारवाई को लेकर अवर निरीक्षक…
जरमुंडी। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव ने प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर के फौजदारी दरबार में सपरिवार हाजिरी लगाई। इस अवसर पर बासुकीनाथ मंदिर में मुख्य न्यायधीश के पुरोहित कुंदन पत्रलेख, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, महामंत्री संजय झा, सुशील झा, सुधाकर झा सहित पंद्रह सदस्यीय पंडा पुरोहितों के दल ने स्वस्तिकवाचन पूर्वक संकल्पादि कराकर मुख्य न्यायाधीश से भोलेनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना कराई। पूजा अर्चना के पश्चात आइजी जी क्रांति कुमार एवं उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के द्वारा झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को भोलेनाथ का प्रतीकात्मक चित्र, अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला…
दुमका ब्यूरो दुमका। भाजपा द्वारा शनिवार को दुमका विधानसभा सीट से पूर्व सांसद सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे दुमका से टिकट दिया। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपना सौ फीसद देंगे और चुनाव जीतेंगे। जनता हमें चुनेगी यह पूरा भरोसा है । उनसे…
झारखंड चुनावी रंगमंच पर भाजपा ‘मोदी मैजिक’ के सहारे पार करेगा चुनावी वैतरणी झारखंड भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची संप के दुमका सीट के अलावे बरहेट भाजपा के लिए बना हॉट सीट संप के बरहेट सीट छोड़कर बचे 17 सीटों के उम्मीदवारों की नाम की भाजपा ने की घोषणा बरहेट सीट पर हेमंत सोरेन को घेरने के लिए भाजपा की है पूरी तैयारी, डॉ लुईस मरांडी हो सकते हैं उम्मीदवार संताल परगना की हॉट सीट दुमका विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोरेन पर किया भरोसा झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन…
देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबपोखर इलाके में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरों ने घर के सभी कमरे का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे अलमीरा का लॉक तोड़कर कपड़े, जेवरात, कुछ नकदी, कपड़ा इत्यादि की चोरी कर ली। यहां तक की पूजा घर में रखे चांदी एवं तांबे के बर्तन की भी चोरी कर ली। इसे लेकर गृहस्वामी संजय कुमार सिंह उर्फ रंजन सिंह ने नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी है। संजय सिंह ने बताया कि उनके बेटे की तबियत खराब हो गयी थी। उसका इलाज कराने…
नगर आयुक्त छठ घाट पर प्रतिदिन औचक निरीक्षण करेंगे देवघर। शनिवार को नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के द्वारा सभी वार्ड जमादार को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह 8 दिनों के अंदर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 36 वार्ड के छठ घाटों का विशेष रूप से सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। वहीं नगर आयुक्त ने एमएसडब्ल्यूएम के अधिकारी को निर्देश दिया गया कि छठ घाटों से निकलने वाले सारे कूड़ा को पछियारी कोटिया स्थित कूड़ा निस्तारण संयंत्र में ले जाना सुनिश्चित करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर सभी छठ घाटों का…
शेखर सुमन देवघर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा के देवघर के वर्तमान विधायक नारायण दास देवघर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, सारठ विधानसभा से रणधीर कुमार सिंह होंगे उम्मीदवार, वही मधुपुर विधानसभा से गंगा नारायण सिंह उम्मीदवार होंगे। उल्लेखनीय हो कि देवघर जिला में दूसरे चरण में मतदान होंगे। इस चरण में 20 नवम्बर को मत डाले जाएंगे। मतगणना 23 नवम्बर को होगी। उम्मीदवार की घोषणा होते ही नेताओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया क्या कहते हैं गोड्डा सांसद:…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-विधानसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप द्वारा आयोजित महिला जागरूकता रैली कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने महिला मतदाताओं से अपने मत का उपयोग करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। साथ ही जिले में चल रहे विशेष कैम्प के माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी…


