झारखंड चुनावी रंगमंच पर भाजपा ‘मोदी मैजिक’ के सहारे पार करेगा चुनावी वैतरणी
झारखंड भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची
संप के दुमका सीट के अलावे बरहेट भाजपा के लिए बना हॉट सीट
संप के बरहेट सीट छोड़कर बचे 17 सीटों के उम्मीदवारों की नाम की भाजपा ने की घोषणा
बरहेट सीट पर हेमंत सोरेन को घेरने के लिए भाजपा की है पूरी तैयारी, डॉ लुईस मरांडी हो सकते हैं उम्मीदवार
संताल परगना की हॉट सीट दुमका विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोरेन पर किया भरोसा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने बनाया जामताड़ा से उम्मीदवार
एस.के. झा. ‘सुमन’
दुमका । झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। पूरे झारखंड की हॉट सीट माने जाने वाली दुमका विधानसभा से पूर्व सांसद सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं दूसरे विधानसभा सीट शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, तीसरी विधानसभा सीट जामा से सुरेश मुर्मू और चौथे सीट जरमुंडी से देवेंद्र कुँवर को उम्मीदवार बनाया गया है। और संथाल परगना से झारखंड के बड़े राजनीति घराना झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने आज सूची जारी कर प्रत्याशी चयन में लगभग पुराने चेहरे पर ही भरोसा व्यक्त किया है। इंडिया गठबंधन ने अभी तक उम्मीदवार का नाम नहीं जारी कर पाया है। भाजपा अपनी चुनावी तैयारी को लेकर आश्वस्त दिख रही है। सूत्र की माने तो हेमंत सोरेन को बरहेट सीट में उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉक्टर लुईस मरांडी का इस बार सामना करना पड़ सकता है। भाजपा ने हेमंत सोरेन को राजनीतिक चक्रव्यूह में घरने पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की नाम घोषणा के बाद कुछ उम्मीदवारों के नाम में परिवर्तन होने की पूरी संभावना है ।
————————
संप में भाजपा ने बरहेट विधानसभा छोड़कर सभी सीटों पर उतारा उम्मीदवार
झारखंड में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने राज्य में दो चरण में मतदान सम्पन्न कराने की घोषणा कर दी है। प्रथम चरण में 13 नवम्बर को और द्वितीय चरण में 20 नवम्बर को मतदान कराया जायेगा। चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक संताल परगना प्रमंडल के सभी 18 विधानसभा सीटों पर 20 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। भाजपा ने दुमका विधानसभा सीट से सुनिल सोरेन, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन व जामा से सुरेश मुर्मू,जरमुंडी से देवेंद्र कुँवर, राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो से लोबिन हेंब्रम, लिट्टीपाड़ा से बाबुधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेंब्रम, नाला से माधव चंद्र महतो, जामताड़ा से सीता सोरेन, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर कुमार सिंह, देवघर से नारायण दास, पोडैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह, गोड्डा से अमित मंडल, महागामा से अशोक कुमार भगत को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि संताल परगना के 18 सीटों में से बरहेट सीट को छोड़कर सभी 17 सीटों पर उम्मीदवार की नाम की घोषणा कर दी है। बरहेट सीट पर अपना उम्मीदवार का नाम नहीं घोषणा कर भाजपा ने बता दिया कितना अहम है बरहेट सीट । संताल परगना का अब दुमका के अलावे भाजपा के लिए बरहेट विधानसभा सीट हॉट सीट में तब्दील हो गया है।
———————–
18 में से 9 सीटों पर ईडी गठबंधन ने जमाया कब्जा
पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो ने संताल परगना के बरहेट, बोरियो,लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, मधुपुर और नाला समेत 9 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था । वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने पाकुड़, महगामा, जामताड़ा और जरमुंडी समेत चार, पोड़ैयाहाट से जेवीएम ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि जेवीएम के टिकट पर निर्वाचित विधायक बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। जिससे वर्तमान में संताल परगना में कांग्रेस विधायकों की संख्या 5 हो गयी है। जबकि भाजपा को राजमहल, गोड्डा, देवघर और सारठ समेत महज 4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।


