दुमका । झारखंड बांगाली समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमलभुषण गुहा का शनिवार को निधन हो गया| दुमका के लोगों के बीच वह बाबू दा के नाम से जाने जाते थे। अपने समय के एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी के रुप में मशहूर बाबू दा की सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्रों में भी विशिष्ट पहचान रही है। दुमका श्रीराम पाड़ा स्थित निजी आवास परिसर में उनकी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बाबू दा स्पोर्ट्स हाउस दुमका के खेल जगत के लोगो में काफी लोकप्रिय है। दुमका शहर में जगद्धात्री पूजा का प्रारंभ उनके द्वारा ही किया गया था।बांगला भाषा और संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान कभी भुलाया नही जा सकता है।बाबू दा के निधन पर झारखंड बांगाली समिति के अध्यक्ष डॉ बाणी सेनगुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू दा का निधन एक अपुरणीय सामाजिक और सांस्कृतिक हानि है।सुशीतवरण चक्रवर्ती, दयामय माजि, दिवाकर महतो,चन्डीदास बैनर्जी,प्रवाल दास , मनोज नाग, दुलाल चौधरी ,सुब्रत सिंह, नीरज नाग सहित झारखंड बांगाली समिति के सभी सदस्यों ने दुःख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवार से मिलकर तथा शोक संदेश भेजकर ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से विदेही आत्मा के शांति कामना की|




